फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों का संचालन नहीं होने से यात्री हुए हलकान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर ट्रैक का नॉन इंटरलॉकिंग कार्य शुरू होने के कारण बुधवार को ट्रेनों का संचालन न होने से यात्री परेशान दिखाई पड़े। उन्हें बसों और डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

अमेठी-गौरीगंज के बीच पांच मार्च को दोहरीकृत ट्रैक पर सीआरएस को लेकर इस रूट की ज्यादातर ट्रेनों को 26 फरवरी से पांच मार्च के बीच निरस्त किया गया है। कुछ का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। ट्रेनों का संचालन बंद होने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग निजी वाहन या बसों से यात्रा करने को मजबूर हो रहे हैं।
जानकारी के अभाव में हमेशा की तरह यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंचे जहां पूछताछ केंद्र पर ट्रेनों की सूची के आगे या तो निरस्त लिखा पाया या फिर रूट डायवर्ट लिखा देखकर वे परेशान हो गए। अपने गंतव्य तक जाने के लिए उन्हें डग्गामार वाहनों और बसों का सहारा लेना पड़ा। पर्याप्त साधन न मिलने के कारण ज्यादातर लोगों को आवश्यक होने के बावजूद यात्रा निरस्त करनी पड़ी।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में लोग सुलतानपुर के रास्ते लखनऊ या वाराणसी जाने के लिए गए। इतनी लंबी अवधि तक ट्रेनों के निरस्त होने और रूट डायवर्जन को लेकर लोगों के सामने आवागमन की बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें