फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा ड्यूटी से डिबार किए गए दो शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में लगातार मिल रहीं कमियां मुकुटनाथ इंकॉ के केंद्र व सह केंद्र व्यवस्थापक को भारी पड़ीं। डीआईओएस ने दोनों केंद्र व्यवस्थापकों को तीन साल के लिए परीक्षा ड्यूटी से डिबार करते हुए जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन

नकल विहीन परीक्षा करवाने के लिए डीआईओएस ने दोबारा केंद्र व्यवस्थापक बदलते हुए स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किया है। डीआईओएस ने सभी को तत्काल कार्यभार ग्रहण कर नकल विहीन परीक्षा करवाने का निर्देश दिया है।
डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने बुधवार को केंद्र व्यवस्थापक के रूप में तैनात शिक्षक राम अवध पाल व सह केंद्र व्यवस्थापक बृजेश कुमार शुक्ल को तीन वर्ष के लिए परीक्षा ड्यूटी से डिबार करते हुए जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन

उन्होंने फूलकली गुप्ता प्राचार्य जीजीआईसी अमेठी को केंद्र व्यवस्थापक, कृष्ण कुमार मिश्र को सह केंद्र व्यवस्थापक के साथ भोजराज अनुदेशक आईटीआई मुसाफिरखाना को स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया है।
जीजीआईसी अमेठी में फूलकली गुप्ता के स्थान पर केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी ऋचा देवी को दी गई है। डीआईओएस ने सभी को तत्काल कार्यभार ग्रहण करते हुए नकल विहीन परीक्षा करवाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें