फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने फिर किया बेहाल, बढ़ गई ठंड

विज्ञापन
53 : जगदीशपुर : जाफरगंज स्थित मंडी समिति में बरसात में भीग रहा धान। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। जिले में मौसम ने फिर करवट ली है। पिछले दो दिनों से खिल रही धूप के बाद शुक्रवार रात से लेकर शनिवार दोपहर तक हुई रिमझिम ने एक बार फिर लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। शनिवार को जरूरी कार्यों से जुड़े लोगों के अलावा अन्य लोग घर में ही दुबके रहे।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से धूप निकलने से मौसम खिला हुआ था। शुक्रवार को तेज धूप निकलने से वातावरण पहले की तरह सामान्य दिखने लगा था। लोगों के कई दिनों से बंद कार्य एक बार फिर से शुरू हो गए थे।
मौसम में सुधार आने के बाद कस्बे के बाजारों में भी रौनक लौट ही रही थी कि शुक्रवार रात हुई बूंदाबांदी के बाद शनिवार सुबह आठ बजे से एक बार फिर तेज बरसात शुरू हो गई। रात से लेकर शनिवार दोपहर तक हुई बरसात ने लोगों को घरों में कैद रहने को विवश कर दिया। दोपहर बाद बारिश कुछ हल्की होने के बाद धूप के खिलने पर लोगों ने राहत भरी सांस ली।
विज्ञापन

फसलों को होगा नुकसान
कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा के अध्यक्ष डॉ. आरके आनंद बताते हैं कि बारिश से सरसों और आलू फसल की खेती करने वाले किसानों का नुकसान हुआ है। चना, मटर, मसूर, गेहूं की फसल के जिन खेतों में पहले से अधिक नमी थी उनके लिए भी नुकसान है। जिन खेतों में नमी नहीं थी उसमें नुकसान नहीं होगा। लेकिन यदि बरसात आगे भी जारी रही तो इन फसलों को भी नुकसान हो सकता है।
मौसम का पूर्वानुमान
आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र बताते हैं कि शनिवार का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम था और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस मापा गया। उन्होंने बताया कि शनिवार को सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 97 और न्यूनतम 84 प्रतिशत रही, हवा की गति 3.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रही। और शनिवार को 3.6 मलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। बताया कि आगामी सप्ताह में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के व मध्यम बादल छाए रहेंगे साथ ही कोहरा भी रहेगा। कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना भी बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें