फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में समारोह पूर्वक मनाया गया शिक्षक दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड संक्रमण काल में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए रविवार को समारोह आयोजित हुआ। पूर्व राष्ट्रपति की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जीजीआईसी में तो बेसिक शिक्षा विभाग ने एक मैरिज लान में कार्यक्रम आयोजित किया। माध्यमिक शिक्षकों को डीआईओएस तो परिषदीय शिक्षकों को बीएसए ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

महान शिक्षाविद् व भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन की जयंती रविवार को जिले में शिक्षक सम्मान समारोह के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में शासन के निर्देश पर कोविड संक्रमण काल में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की पहल करने वालों के साथ शैक्षिक स्तर उत्कृष्ट करते हुए खेल, संस्कृति, साहित्यिक व सामाजिक महत्व के मुद्दों पर बेहतर कार्य करने वाले चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से शहर की जीजीआईसी में आयोजित कार्यक्रम में अमेठी विधायक गरिमा सिंह ने राजकीय स्कूल के 19, सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज के 20 तो वित्त विहीन इंटर कॉलेज के 37 शिक्षकों को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तो बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मैरिज लान में आयोजित कार्यक्रम में अलग-अलग ब्लॉकों से चिह्नित 75 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति के जीवन का वर्णन करते हुए सीख लेने की अपील करते हुए शिक्षकों ने शिक्षा को बेहतर बनाने की शपथ ली। जीजीआईसी में डीआईओएस जय करन लाल वर्मा, प्रधानाचार्य डॉ. संगीता वर्मा, राकेश कश्यप तो मैरिज लॉन में आयोजित कार्यक्रम में बीएसए डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने चयनित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर डीसी एमडीएम अरुण कुमार त्रिपाठी, अभिनव पांडेय, संजय मौर्य व मनीष मिश्र समेत बड़ी संख्या में शिक्षक व विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। शहर स्थित राजकीय आईटीआई में भी कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों को सम्मनित किया गया।
शिक्षक दिवस पर आयोजित हुए विविध कार्यक्रम
अमेठी। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शहर स्थित जीजीआईसी में प्रधानाचार्य डॉ. फूलकली गुप्ता की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित हुआ। भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि शिक्षक सर्व श्रेष्ठ पथ प्रदर्शक व छात्रों का शिल्पी होता है।
इस मौके पर शशिबाला, रूबी सिंह, रुचिका सिंह, ममता, जरीन, अनीता, रामनेवाज कश्यप मौजूद रहे। रानी सुषमा देवी महिला पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. पूनम सिंह ने सभी शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के विचारों तथा शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें