फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18.81 लाख से तैयार हो रहा भुसियावां में खेल मैदान

विज्ञापन
07 : गौरीगंज : भुसियावां के खेल मैदान में लगाए गए अध्याधुनिक उपकरण। - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए भेटुआ ब्लॉक के भुसियावां गांव में 18.81 लाख रुपये से खेल मैदान तैयार किया जा रहा है। खेल मैदान को विभिन्न खेलों की तैयारी के लिए आधुनिक संसाधन से लैस करने के साथ पेयजल व प्रसाधन की सुविधा होगी। मनरेगा व ग्राम पंचायत को आवंटित धनराशि से तैयार हो रहे खेल मैदान में खिलाड़ियों को तैयारियों में तो ग्रामीणों को मार्निंग वॉक की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

ग्रामीण अंचल में छिपी खेल जगत की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर सभी ब्लॉकों की एक-एक ग्राम पंचायत में खेल मैदान तैयार किया जा रहा है। भेटुआ ब्लॉक की भुसियावां ग्राम पंचायत में खेल मैदान के रूप में दर्ज 0.13 हेक्टेयर भूमि पर 18.81 लाख रुपये से आधुनिक सुविधा से लैस खेल का मैदान तैयार हो रहा है।
मैदान की बाउंड्रीवॉल के साथ वीआईपी व सामान्य वॉच गैलरी, स्टोर रूम, चेंजिंग रूम, जिम शेड, वालीबॉल पिच निर्माण, बैटमिंटन पिच, कुश्ती स्थल, क्रिकेट पिच, रनिंग ट्रैक, प्रसाधन, सबमर्सिबल, पानी के आरओ सेट व मुख्यद्वार से चेंज रूम तक इंटरलॉकिंग कार्य कराया गया है। सुविधा से लैस खेल मैदान जल्द ही ग्रामीणों के लिए खोला जाएगा। सीडीओ ने बताया कि मैदान के देख-रेख की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें