03 : गौरीगंज : विकास भवन परिसर में रोपित पौधों को रक्षा सूत्र बांधते अफसर व कर्मचारी।
- फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। विरासत के साथ रोपित पौधों की सुरक्षा के लिए शासन के निर्देश पर इन दिनों रक्षा सूत्र कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। गुरुवार को प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय की ओर से विकास भवन परिसर के साथ कई स्थानों पर कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में अफसरों व मौजूद लोगों ने पौधों को रक्षा सूत्र बांध कर सुरक्षा का संकल्प लिया तो पर्यावरण संरक्षण के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करते हुए पौध संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
पर्यावरण संरक्षण के लिए वर्षा काल में जिले में 43 लाख 44 हजार पौध विभिन्न स्थानों पर रोपित किए गए हैं। रोपित पौधों को सुरक्षित करने के लिए शासन के निर्देश पर प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय की ओर से इन दिनों रक्षा सूत्र कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के तहत गुरुवार को प्रभागीय वनाधिकारी महेंद्र नारायण सिंह के साथ कर्मचारी, अफसर व संभ्रांत नागरिकों ने विकास भवन परिसर के साथ कई प्रमुख स्थानों पर रोपित पौधों को रक्षा सूत्र बांध कर सुरक्षा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधों की आवश्यकता की बात कहते हुए विरासत वृक्षों का चिह्नित कर उन्हेें संरक्षित करने तथा रोपित पौधों की सुरक्षा व्यवस्था करते हुए अधिक से अधिक पौधे रोपित करने की शपथ दिलाई गई। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि रक्षा सूत्र कार्यक्रम 29 अगस्त तक नियमित आयोजित कर लोगों को जागरूक करते हुए पौधों को सुरक्षित कर तैयार करते हुए पर्यावरण संरक्षित किया जाएगा।