फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक सम्मान के साथ हुई फौजी की अंत्येष्टि

विज्ञापन
25 : जगदीशपुर : सैनिक के पार्थिव शरीर को कंधा देते राज्यमंत्री। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। कानपुर के सिखलाई बटालियन में तैनात हवलदार की बीमारी से सैन्य अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई थी। मौत के बाद शनिवार को फौजी का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पिछूती पहुंचा। पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार सुबह अयोध्या से आए डोगरा रेजीमेंट के जवानों की ओर से दिए गए गार्ड ऑफ आनर के बाद फौजी का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के पिछूती गांव निवासी द्वारिका प्रसाद सेना के सिखलाई बटालियन में हवलदार के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती कानपुर में थी। ड्यूटी के दौरान द्वारिका प्रसाद गंभीर बीमारी से ग्रसित हो गए। द्वारिका प्रसाद की तबीयत खराब होने पर सैन्य साथियों ने कानपुर स्थित एयरफोर्स अस्पताल में भर्ती कराया। जहां स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उन्हें लखनऊ स्थित कमांड अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
कमांड अस्पताल में उपचार के दौरान द्वारिका प्रसाद की गुरुवार को मौत हो गई। मौत के बाद शनिवार सुबह सैनिक का पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो सभी की आंखें नम हो गईं। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग सैनिक के घर पहुंच गए। परिवार वालों के साथ दूर दराज से आए लोगों ने सैनिक के पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह अयोध्या से आए डोगरा रेजीमेंट के जवानों ने पार्थिव शरीर को सैन्य सम्मान के साथ गार्ड ऑफ आनर दिया। सैन्य सम्मान होने के बाद पुत्र सोनू ने सैनिक की चिता को मुखाग्नि दी तो लोगों की आंखें नम हो गईं। द्वारिका प्रसाद की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव के लोग भी गमगीन हैं।
अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़
द्वारिका प्रसाद का शव गांव पहुंचने के बाद अंतिम दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार सुबह अंतिम यात्रा निकालने तक लोगों की भीड़ जमा रही। हर कोई उनके शव का अंतिम दर्शन करने की जद्दोजहद में लगा रहा। इस दौरान विधायक/राज्यमंत्री सुरेश पासी, विजय पासी, रचना कोरी, रामनाथ, सुनील सेठ, संजय त्रिपाठी, रमेश मिश्र, सत्येंद्र कुमार, डॉ. प्रदीप तिवारी, डॉ. प्रज्ञा बाजपेई अजय त्रिपाठी व गौरी प्रसाद मौर्या समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें