फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर (अमेठी)। पूरे मुहीबशाह में एक विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। मामले की सूचना से परिजनों में हड़कंप मच गया। उधर, मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मुहीबशाह की निवासी अमरनाथ की पत्नी पुष्पा देवी (35) ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार देर शाम जब उन्होंने मकान का दरवाजा खोला तो दरवाजा अंदर से बंद था।
काफी देर तक आवाज लगाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने देखा कि पुष्पा रस्सी के फंदे पर झूल रही थी। यह मंजर देख परिजनों के अलावा आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। उधर, ग्रामीणों ने बताया कि पुष्पा की शादी लगभग 15 वर्ष पूर्व हुई थी।
विज्ञापन

पुष्पा के दो बच्चे बेटी साक्षी (14) व बेटा जिगर (08) है। परिवारीजनों ने बताया कि शुक्रवार शाम को बेटे को कोचिंग और बेटी को गाय के लिए चारा लाने को भेजने के बाद वो घर में अकेली थी। वहीं मृतका के पति अमरनाथ रोजी-रोटी के लिए दिल्ली में रहते थे।
सूचना मिलते ही आनन-फानन घर आ गए। एसएचओ अमर सिंह ने बताया कि अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें