20 : अमेठी : प्रतियोगिता में मिले विजेता प्रमाणपत्र के साथ प्रतिभागी। -संवाद
- फोटो : AMETHI
अमेठी। 18वीं यूपी बटालियन एनसीसी प्रतापगढ़ की ओर से 16 से 25 अक्तूबर तक दस दिवसीय एनसीसी वार्षिक सीएटीसी कैंप का आयोजन राजकीय पॉलिटेक्निक प्रतापगढ़ में किया गया। कैंप में तीन जिलों के 16 महाविद्यालयों एवं इंटरमीडिएट कॉलेजों के 600 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में आरआरपीजी महाविद्यालय के कैडेटों ने विभिन्न कंपटीशन में 20 मेडल अपने नाम किए।
सीनियर अंडर ऑफिसर निर्भय पाल के नेतृत्व में ड्रिल कंपटीशन में जहां कॉलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं कैडेट विराट शुक्ल एवं अरुण कुमार के नेतृत्व में महाविद्यालय ने क्वार्टर गार्ड कंपटीशन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ब्रीफिंग में कैडेट काजल एवं कैडेट सृष्टि ने बाजी मारी।
महाविद्यालय पहुंचने पर सोमवार को प्राचार्य डॉ. ओपी त्रिपाठी ने सभी कैडेटों को मिष्ठान खिलाकर उन्हें आगे भी इसी तरह के प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। कॉलेज के एनसीसी ऑफिसर डॉ. उमेश सिंह ने बताया महाविद्यालय के एनसीसी के सभी कैडेट सभी आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं तथा एनसीसी के मोटो एकता एवं अनुशासन को पूर्णतया आत्मसात कर महाविद्यालय के नाम को रोशन करते हैं।