फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड फौजी को चाकू से गोदकर मार डाला

विज्ञापन
21 : इन्हौना : रमादत्त मिश्र। (फाइल फोटो) -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
इन्हौना (अमेठी)। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अहोरवा भवानी चौराहे पर अपनी दुकान पर सो रहे रिटायर्ड फौजी की रविवार रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोपी दुकान में रखे दस लाख रुपये भी लूट ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से नमूना एकत्र किया है। इस घटना से जहां पूरे इलाके में सनसनी फैली है वहीं व्यापारियों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पूरे गंभीरशाह मजरे पन्हौना निवासी रिटायर्ड फौजी रामदत्त मिश्र (70) की अहोरवा भवानी चौराहे पर मिश्रा ट्रेडर्स के नाम से सरिया, सीमेंट, मौरंग व मोबिल ऑयल की दुकान है। रिटायर्ड फौजी रोज की तरह रविवार रात करीब नौ बजे भोजन करने के बाद दुकान पर सोने चले गए। रात में ही किसी ने उनके चेहरे, कनपटी व सिर पर चाकू से कई वार कर उनकी हत्या कर दी।
मृतक के पुत्र नरेंद्र कुमार के अनुसार सोमवार सुबह दुकान पर अखबार देने पहुंचे पत्र विक्रेता ने उन्हें पिता की हत्या की सूचना दी। सूचना पर जब वह पहुंचे तो उनके पिता का शव खून से लथपथ तख्त पर पड़ा मिला। बताया कि उनके पिता ने अभी दो दिन पूर्व अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी दस लाख रुपये में बेची थी। उक्त राशि उन्होंने दुकान पर ही एक बक्से में रखी थी।
विज्ञापन

बताया कि जब वह दुकान के भीतर गए तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और बक्सा भी खुला था। उसमें रखे दस लाख रुपये गायब थे। उधर सूचना पर पहुंचे सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह व थाने की फोर्स ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जांच के लिए पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से नमूना एकत्र किया है। व्यापारी की हत्या से जहां पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई वहीं व्यापारियों में भय व्याप्त है।
दुकानदारों में आक्रोश
अहोरवा भवानी के दुकानदारों में शिवरतनगंज पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ आक्रोश है। दुकानदारों का कहना है कि सूचना देने के दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। इनका यह भी कहना था कि घटना स्थल से 200 मीटर की दूरी पर पुलिस पिकेट है। बावजूद इसके इतनी बड़ी घटना से पुलिस पूरी तरह अनजान है।
सूचना मिलते ही पहुंचे विधायक
फौजी रामदत्त मिश्रा की हत्या की सूचना मिलते ही तिलोई विधायक/भाजपा प्रत्याशी मयंकेश्वर शरण सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुुंच गए। उन्होंने परिवारीजनों से जल्द घटना का खुलासा कराने की बात कही। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई पीड़ित परिवार को सांत्वना देते नजर आए।
जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी
सीओ तिलोई डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि हत्या में शामिल सभी लोगों की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। कहा कि पुलिस की कई टीमें खुलासा करने के लिए लगा दी गई हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

23 : इन्हौना : सेवानिवृत्त फौजी की हत्या के बाद रोते-बिलखते परिजन। -संवाद- फोटो : AMETHI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें