फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली में दबकर श्रमिक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। वलीपुर मजरे दाखिनवारा स्थित ईंट भट्ठे के पास रविवार देर शाम ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से पांच मजदूर दब गए। ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को जब तक बाहर निकाला जाता तब तक एक श्रमिक की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल थे। घायल सभी श्रमिकों को सीएचसी लाया गया जहां से दो की हालत नाजुक देख उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। श्रमिक बाजार से खरीदारी कर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के वलीपुर के मजरे दखिनवारा में ईंट भट्ठा का संचालित है। रविवार शाम भट्ठे के कई श्रमिक ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठकर खरीदारी करने हारीपुर गए थे। खरीदारी के बाद सभी श्रमिक वापस भट्ठे पर लौट रहे थे। वे भट्ठे के पास पहुंचे ही थे कि अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से उसमें सवार भट्ठा श्रमिक दब कर घायल हो गए।
चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन ट्राली के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाल कर सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में चिकित्सकों ने श्रमिक प्रियदास (50) निवासी धौराभट्ट थाना लोरनी जिला विलासपुर छत्तीसगढ़ को मृत घोषित कर दिया जबकि शिवकुमार और अलक पात्रे की हालत नाजुक देख उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घायल ईश्वर प्रसाद व बंसीलाल का उपचार सीएचसी में चल रहा है। एसएचओ अरुण कुमार दुबे ने बताया कि श्रमिक के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद उसके परिवारवालों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें