फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीयन 20 नवंबर तक

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के साथ कक्षा नौ व 11 में पंजीयन से वंचित विद्यार्थियों को बोर्ड ने एक और मौका दिया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा आवेदन व कक्षा नौ तथा 11 में पंजीयन की तिथि आठ नवंबर को समाप्त हो चुकी है। तिथि समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के वंचित होने की जानकारी तथा अंक सुधार परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने से सचिव ने आवेदन व पंजीयन की तिथि में विस्तार किया है।
सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने माध्यमिक शिक्षा विभाग को पत्र जारी कर 20 नवंबर तक हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में पंजीकृत बच्चों का प्रति छात्र 100 रुपये विलंब शुल्क जमा कर आवेदन करने तो कक्षा नौ एवं 11 में पंजीकृत बच्चों का 50 रुपये प्रति छात्र विलंब शुल्क कोषागार में जमा करते हुए रजिस्ट्रेशन कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में अंक सुधार बोर्ड परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों का आवेदन बिना विलंब शुल्क कराने को कहा है। सचिव का पत्र मिलने के बाद डीआईओएस जय करन लाल वर्मा ने जिले में संचालित 35 राजकीय, 25 सहायता प्राप्त व 199 वित्तविहीन इंटर कॉलेज प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर सचिव की ओर से जारी समय सारिणी व नियम के अनुसार वंचित परीक्षार्थियों का पंजीयन/बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें