फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण बुकिंग अवधि न बढ़ने से रेल यात्री परेशान

विज्ञापन
09 : गौरीगंज : रेलवे स्टेशन पर आरक्षित टिकटों की बुकिंग कराते यात्री। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलवे ट्रैक पर विभाग की ओर से यात्री सुविधाएं बढ़ाने का दावा किया जा रहा है लेकिन उन्हें टिकट बुकिंग तक के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। मुख्यालय पर नए भवन में स्टेशन संचालित होने के बाद विभाग ने अब तक न तो आरक्षण बुकिंग काउंटर की संख्या में वृद्धि की न ही आरक्षण समयावधि में विस्तार किया।
विज्ञापन

ऐसे में जहां ट्रेन प्रस्थान के चार घंटे पहले तक मिलने वाले आरक्षित टिकट बुकिंग की सुविधा लोगों को नहीं मिल पा रही वहीं बुकिंग अवधि समाप्त होने के बाद टिकट निरस्त कराने के लिए दूसरे स्टेशन के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
जिला मुख्यालय पर रेलवे स्टेशन नए भवन में शिफ्ट होने के बावजूद मात्र एक ही काउंटर पर आरक्षित टिकटों की बुकिंग की जा रही है। दूसरे काउंटर पर आरक्षित टिकटों की बुकिंग के लिए कंप्यूटर व लिपिक की तैनाती अब तक नहीं की गई है। इतना ही नहीं सुबह आठ बजे से अपराह्न दो बजे तक ही आरक्षित टिकटों की बुकिंग होती है।
विज्ञापन

आरक्षित टिकटों की बुकिंग की समय सीमा में विस्तार नहीं होने से यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। कोरोना संक्रमण बचाव के लिए अनारक्षित टिकट पर यात्रा को प्रतिबंधित करते हुए यात्रियों को ट्रेन प्रस्थान से चार घंटे पहले तक आरक्षित टिकट देने की व्यवस्था अन्य स्टेशनों पर है लेकिन यहां काउंटर बंद हो जाने से यात्रियों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा। ट्रैक की अधिकांश ट्रेन अपराह्न दो बजे से सुबह आठ के बीच होने से यात्रियों को आरक्षित टिकट के साथ ही टिकट निरस्त कराने के लिए दूसरे स्टेशनों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
बढ़ सकती है विभाग की आय
गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर कोविड संक्रमण के कारण बंद हुई साधारण टिकट बिक्री व्यवस्था व आरक्षण अवधि में विस्तार हो तो विभाग की आय बढ़ सकती है। आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2019-20 में प्रतिदिन औसतन 123 यात्रियों ने टिकट बुक कराया है। इससे विभाग को 47,246 रुपये की आय हुई।
कोविड संक्रमण काल में वित्तीय वर्ष 2020-21 में सिर्फ आरक्षित टिकट पर ही यात्रा की व्यवस्था होने के बावजूद औसतन प्रतिदिन 52 यात्रियों का टिकट बुक हुआ तो विभाग को प्रतिदिन मात्र 11,605 रुपये की आमदानी हुई। वित्तीय वर्ष 2021-22 में अप्रैल माह में 1,634 यात्रियों के आरक्षित टिकट से 3,01,530 रुपये, जून माह में 3,208 टिकट के माध्यम से 8,81,155 रुपये, जुलाई माह में 4,566 आरक्षित टिकट बुक कर 14,93,460 रुपये, अगस्त माह में 3,935 टिकटों की बुकिंग से 15,15,365 रुपये की आय हुई है।
सिर्फ इंटरसिटी का मिलता है साधारण टिकट
लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर वैसे तो 26 जोड़ी ट्रेनें संचालित होती हैं। कोविड संक्रमण के बाद से मात्र 12 जोड़ी ट्रेनों का ही ट्रैक पर संचालन हो रहा है। संचालित ट्रेनों में कानपुर-प्रतापगढ़ व लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस को छोड़ सभी ट्रेेनों में आरक्षित टिकट पर ही यात्रा की अनुमति है। ऐसे में सुबह आठ से दोपहर दो बजे के बाद संचालित ट्रेनों में तत्काल जरूरत पड़ने पर यात्रियों को आरक्षित टिकट नहीं मिल पा रहा है।
उच्चाधिकारियों को दी गई सूचना
गौरीगंज। स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि इस समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। दो जोड़ी इंटरसिटी में साधारण टिकट पर यात्रा मान्य होने से टिकटों की बुकिंग ट्रेन आगमन तक होती है। कोविड काल में अन्य ट्रेनों में सिर्फ आरक्षित व कंनर्फ टिकट पर यात्रा की अनुमति होने से यात्री पहले से ही टिकट की बुकिंग करवाते हैं। यात्रियों को ट्रेन यात्रा में परेशानी नहीं हो रही है। आरक्षण अवधि बढ़ाने का निर्णय उच्च स्तर पर होना है। मौजूद सुविधा के बीच नियमानुसार ट्रेनों के आरक्षित टिकट की बुकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें