फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जामो (अमेठी)। बिजली की ट्रिपिंग व अघोषित कटौती से परेशान ग्रामीण सोमवार को प्रदर्शन पर उतर आए। किसानों ने उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते हुए पावर कारपोरेशन कर्मियों पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए जर्जर व लकड़ी के खंभे परिवर्तित कर रोस्टर के अनुसार आपूर्ति व समय से बिल मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पावर कारपोरेशन की उपेक्षा से कई क्षेत्र में जहां लकड़ी के तो कई क्षेत्रों में दशकों पूर्व लगे जर्जर खंभे व तारों से विद्युत आपूर्ति की जा रही है। तार के जर्जर होने से आए दिन बिजली की ट्रिपिंग से घरों मेें लगे इलेक्ट्रॉनिक सामान जल रहे हैं।
अघोषित कटौती से किसानों की सिंचाई व बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। जामो उपकेंद्र से संबद्ध गांवों में ट्रिपिंग व अघोषित कटौती की समस्या ज्यादा होने पर सोमवार को ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया। बड़ी संख्या में महिलाओं व अन्य ग्रामीणों ने उपकेेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पावर कारपोरेशन कर्मियों पर बिना मीटर रीडिंग फर्जी बिल तैयार करने, जबरन लोड बढ़ाकर जुर्माने व शमन शुल्क के नाम पर वसूली करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे एक्सईएन को ग्रामीणों को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में लगातार हो रही कटौती व ट्रिपिंग की समस्या दूर करने नियमित आपूर्ति देने, जर्जर पोल व तार के साथ लकड़ी के पोलों को परिवर्तित करने, नियमित मीटर रीडिंग के अनुसार बिल मुहैया कराने तथा जबरन लोड नहीं बढ़ाने की मांग की है। ग्रामीणों ने मांग पूरी नहीं होने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर किसान नेता रीता सिंह, कमलेशा, शकुंतला, अरविंद, विशंभर, चांदनी, राणा, सुषमा, रानी व संगीता समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें