फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वर फेल, बेटिकट रेल यात्रा करने को लोग मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सुविधा बढ़ोत्तरी के दावों की पोल खुल रही है। स्टेशन पर आरक्षित बुकिंग काउंटर का सर्वर अधिकांश समय फेल होने से टिकटों की बुकिंग प्रभावित हो रही है। ऐेसे में टिकट नहीं मिल पाने से यात्रियों को या तो अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ रही है या बेटिकट यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। इतना ही नहीं प्रतिदिन करीब एक लाख रुपये का नुकसान होने के बावजूद जिम्मेदार मौन हैं।
विज्ञापन

लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन गौरीगंज के भवन को उच्चीकृत करने के बाद सुविधा बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। लगातार कोशिश करने के बावजूद संसाधन बेहतर नहीं होने से रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा की पोल खुल रही है।
स्टेशन पर स्थित एक आरक्षित बुकिंग काउंटर व एक साधारण टिकट बुकिंग काउंटर संचालित किया जाता है। बुकिंग काउंटर पर बीएसएनएल नेटवर्क से आरक्षित टिकट बुकिंग के लिए कर्मियों की तैनाती की गई है। बावजूद इसके दस जुलाई से अधिकांश समय सर्वर फेल होने से आरक्षित टिकटों की बुकिंग का काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में जहां यात्रियों को तत्काल के साथ ही आरक्षित टिकटों की बुकिंग नहीं हो पा रही है वहीं विभाग को प्रतिदिन करीब एक लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। कोविड संक्रमण काल में आरक्षित टिकट पर ही यात्रा मान्य होने से यात्री बुकिंग काउंटर पर टिकट बुक कराने पहुंचते हैं तो सर्वर नहीं होने से उन्हें निराश होना पड़ रहा है। आरक्षित टिकट नहीं मिल पाने से या तो यात्रियों को अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ रही है या बेटिकट यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
नेटवर्क नहीं होने से शनिवार सुबह 10 बजे से पूरी तरह बंद आरक्षित बुकिंग काउंटर पर कार्यरत लिपिक पुष्पेंद्र सिंह ड्यूटी पर होने के बावजूद एक भी टिकट की बुकिंग रविवार तक नहीं कर पाए। बुकिंग लिपिक ने बताया कि बुकिंग कक्ष में सिस्टम को ठंडा रखने के लिए मांग के बावजूद एसी नहीं दी जा रही है।
ऐसे में सिस्टम गर्म होने से व नेटवर्क की परेशानी से टिकट बुकिंग कार्य प्रभावित हो रहा है। मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशीष सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें आज हुई है। बीएसएनएल के एसडीओ से बात कर नेटवर्क की परेशानी को दूर करते हुए टिकट बुकिंग का काम सुचारु रूप से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें