फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ गिरने से तार टूटा, 200 घरों की आपूर्ति ठप

विज्ञापन
23 : संग्रामपुर : तुलापुर के पास तार पर गिरी पेड़ की डाल। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
संग्रामपुर (अमेठी)। क्षेत्र के मिश्रौली बाजार के समीप तुलापुर में मिश्रौली-हथकिला संपर्क मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। पेड़ टूट कर बिजली के तार पर गिर जाने से करीब दो गांव के करीब 200 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं देर शाम तक पावर कॉरपोरेशन द्वारा तार को जोड़ा नहीं गया था।
विज्ञापन

संग्रामपुर के तुलापुर गांव के समीप मिश्रौली-हथकिला संपर्क मार्ग पर सोमवार सुबह अचानक आम का पेड़ टूट कर गिर गया। पेड़ टूट कर पहले बिजली के हाईटेंशन तार पर गिर गया। तार पर पेड़ गिरने से बिजली का तार टूट गया। पेड़ गिरने से सड़क जाम हो गई। करीब एक घंटे तक मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों को दी।
वहीं सड़क पर गिरे पेड़ को काटकर स्थानीय लोगों ने हटाया जिसके बाद लोगों का आवागमन शुरू हुआ। बिजली का तार टूटने से करौंदी ग्राम पंचायत के कई पुरवों को मिलाकर करीब 200 सौ घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। भीषण गर्मी में दिनभर ग्रामीण आपूर्ति बहाल होने की राह देखते रहे लेकिन देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नही हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें