फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति के बधाई संदेश बैनर पर चिपकाए पोस्टर

विज्ञापन
20 : मुसाफिरखाना : कस्बे में स्मृति ईरानी की होर्डिंग्स पर लगा पोस्टर। संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। कस्बे में केंद्रीय मंत्री/सांसद के चित्र लगे दीपावली बधाई संदेश पर विरोधी पोस्टर चस्पा कर दिया गया। पोस्टर में पूछा गया है कि पेट्रोल/डीजल/गैस की कीमत बढ़ने पर धरना करने वाली स्मृति ईरानी कहा हो? व चीनी 13 रुपये प्रति किलोग्राम कब मिलेगी? पोस्टर लगने की सूचना मिलते ही पुलिस उसे हटवाने में जुट गई।
विज्ञापन

जिले में पोस्टर वार थमने का नाम ले रहा। आगमन के पहले लगने वाले विरोधी पोस्टर इस बार दीपावली पर्व पर लगे। मुसाफिरखाना कस्बे में केंद्रीय मंत्री/सांसद स्मृति ईरानी के चित्र व नाम से धनतेरस, दीपावली व भाई-दूज पर बधाई संदेश की होर्डिंग्स लगाई गई हैं। शनिवार सुबह उनकी होर्डिंग्स पर कंप्यूटर से निकाले गए पंपलेट चिपकाकर अमेठी जनपद के मुसाफिरखाना क्षेत्रवासियों को 13 रुपये प्रति किलोग्राम चीनी कब मिलेगी? पेट्रोल, डीजल, गैस, सरसों के तेल पर धरना प्रदर्शन करने वाली स्मृति ईरानी कहा हो? जैसे सवाल पूछे गए हैं।
इसकी जानकारी के बाद आनन-फानन पुलिस पोस्टर हटवाने में जुट गई। पोस्टर हटवाने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है तो पोस्टर किसने चस्पा किया अब तक इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें