फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जल्द ही पुलिस विभाग के पास होगा अपना डंपिंग यार्ड

Sun, 22 Sep 2024 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
थाना परिसर में रखे वाहन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के अलग-अलग थानों में सीज किए वाहनों को खड़ा करने के लिए डंपिंग यार्ड का निर्माण होगा। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद जिला प्रशासन ने जगदीशपुर के मऊअतवारा गांव 24 हेक्टेयर निशुल्क भूमि चिह्नित कर दी है। जल्द ही जमीन आवंटन प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त, आपराधिक वारदात में शामिल वाहनों के साथ ही किसी अन्य वजहों से सीज किए गए वाहन थानों के परिसरों अथवा बाहर खड़े कराए जाते हैं। इससे थानों की अधिकतर जमीन घिरी रहती है। कई जगहों पर वाहन थाने के बाहर सड़क पर खड़े करा दिए जाते हैं। विभाग की मांग पर जिला प्रशासन ने जगदीशपुर के मऊअतवारा गांव में 24 हेक्टेयर निशुल्क भूमि चिह्नित की है।
सीज वाहन भी होंगे सुरक्षित
पुलिस या परिवहन विभाग की ओर से वाहन सीज करने के बाद मजबूरी में उन्हें परिसर या सड़क किनारे खुले स्थानों पर रखना पड़ता है। कुछ दिनों तक न्यायालय से वाहन रिलीज नहीं होने पर धूप व बरसात के कारण खराब हो जाते है। जीर्ण-शीर्ण हो जाता है। डंपिग यार्ड बनने से वाहन सुरक्षित होंगे।
विज्ञापन


अलग-अलग थानों पर खड़े हैं 1203 वाहन
पुलिस विभाग के आंकड़ों के अनुसार गौरीगंज में 142, जामो में 72, मुंशीगंज में 68, अमेठी में 82, पीपरपुर में 48, संग्रामपुर में 44, रामगंज में 25 वाहन सीज खड़े है। इसी तरह मुसाफिरखाना में 141, जगदीशपुर में 128, बाजारशुकुल में 87, कमरौली में 132, भाले सुल्तान में सात, जायस मेें 62, मोहनगंज में 102, शिवरतनगंज में 32, फुरसतगंज में 22 व इन्हौना में 10 वाहन सीज हैं।

सीसीटीवी से लैस रहेगा यार्ड
जिला प्रशासन की ओर जगदीशपुर के मऊअतवारा गांव में निशुल्क भूमि चिह्नित करने की जानकारी मिली है। फिलहाल अभी भूूमि आवंटन से जुड़े दस्तावेज नहीं मिले हैं। भूमि आवंटित होते ही बाउंड्रीवॉल आदि का निर्माण कराया जाएगा। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाते हुए गार्ड लगाए जाएंगे। इसके बाद किसी भी थाने पर वाहन नहीं खड़े किए जाएंगे।- हरेंद्र कुमार, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें