अमेठी सिटी। कमरौली थाने में अलग-अलग स्थानों से चोरी करने के तीन आरोपी शनिवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए आरोपियों ने चोरी करने की बात स्वीकार की तो उनकी निशानदेही पर प्रिंटर बरामद हुआ।कमरौली पुलिस ने शनिवार को गढ़ा मोड़ के पास संदिग्ध हालात में मौजूद हमीरपुर रोड लखनऊ के बंथरा थानाक्षेत्र के बाजार निवासी कयूम उर्फ मुन्ना खान, अंबरपुर निवासी करन थारू व हमीरपुर रोड, बंथरा बाजार निवासी वासू साहू को गिरफ्तार कर लिया।
तीनों ने पूछताछ में 19 जुलाई को कमरौली थाने के औद्योगिक क्षेत्र स्थित रोड नंबर एक स्थित सोनी ज्वैलर्स की दुकान से ज्वैलरी व रुपये तथा आरके स्टूडियो व वीडियोग्राफी से एक प्रिंटर मशीन व अन्य सामान चोरी करने की बात स्वीकार की। इनकी निशानदेही पर पुलिस मालविका कंपनी के पास झाड़ियों में से प्रिंटर बरामद किया। अन्य सामान दाऊद ने बेचने की बात स्वीकार की।
एसओ अभिनेष कुमार ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों ने चोरी की बात स्वीकार की है। इसके चालान कोर्ट भेजते हुए वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।