फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकर्षण का केंद्र बने गांवों में बने पंचायत भवन

विज्ञापन
21 : गौरीगंज : ग्राम पंचायत खालिसपुर में बना पंचायत भवन। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। शासन की अति महत्वाकांक्षी योजना राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत कई गांवों में बने पंचायत भवन लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हैं। पंचायत भवनों की खूबसूरत डिजाइन, शानदार लुक लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है। गांवों में पंचायत भवन बनने से कागजों के रख-रखाव, बैठक समेत पंचायत के अन्य कार्यों में होने वाली मुश्किलें भी कम होंगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में पंचायत स्तर के जिम्मेदारों की उपलब्धता और पंचायत संबंधी दस्तावेजों के रख-रखाव को लेकर सरकार द्वारा पंचायत भवनों की स्थापना कराई जा रही है। जिले की 194 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन बनाए जाने थे। जिनमें से लगभग 174 पंचायत भवन बनकर तैयार हो गए हैं।
इनमें से ज्यादातर पंचायत भवन जहां साधारण पैटर्न पर बनाए गए हैं। वहीं कुछ पंचायत भवन ऐसे भी हैं जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। बहादुरपुर, जगदीशपुर, तिलोई, संग्रामपुर विकास क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों में बने पंचायत भवन अलग अंदाज में दिख रहे हैं। इन पंचायत भवनों में टाइल्स वॉशबेसिन समेत दीवारों पर चित्रकारी भी कराई गई है। वहीं कुछ पंचायत भवन दो मंजिला बनाए गए हैं।
विज्ञापन

यह पंचायत भवन हैं खास
बहादुरपुर विकास क्षेत्र के मोहइया केसरिया ग्राम पंचायत में बना पंचायत भवन दो मंजिला है। पंचायत भवन को अच्छे तरीके से सजाया गया है। इसी क्षेत्र के खालिसपुर में बनाए गए पंचायत भवन में दीवार पर शानदार चित्रकारी कराई गई है। जगदीशपुर के भीखनपुर और तिलोई के भलाई कला का पंचायत भवन भी आकर्षक लुक में बनाया गया है।
किस पर कितनी लागत
एक हाल दो कक्ष वाले पंचायत भवन पर 15.85 लाख दो हाल दो कक्ष वाले पंचायत भवन पर 17. 78 लाख रुपये लागत आई है। जबकि राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत बने पंचायत भवन पर 21.50 लाख रुपये की लागत आ रही है।
हुआ बेहतरीन काम : सीडीओ
सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि पंचायत भवनों का निर्माण सरकार की प्राथमिकताओं में है। कुछ ग्राम पंचायतों में बेहतरीन काम हुआ है। अन्य लोगों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।

20 : गौरीगंज : ग्राम पंचायत भेलाई कला में बना पंचायत भवन। -संवाद- फोटो : AMETHI

19 : गौरीगंज : ग्राम पंचायत मोहइया केसरिया में बना पंचायत भवन। -संवाद- फोटो : AMETHI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें