फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। बीते 24 घंटे के भीतर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर हुई सड़क दुर्घटना में जहां युवक की मौत हो गई वहीं बालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चे की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

स्थानीय ब्लॉक के गांव रामगढ़ निवासी दिनेश कुमार (39) शनिवार देर शाम अपनी पत्नी के साथ बाइक से अमेठी से घर जा रहे थे। अमेठी स्थित बाईपास के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपती सड़क पर गिर गए। दुर्घटना में पत्नी बाल-बाल बच गई लेकिन दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों की मदद से दिनेश को गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दिनेश को संयुक्त जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दिनेश की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अभी परिवारीजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। दूसरी घटना में थाना क्षेत्र के गांव कमासिन निवासी राजेंद्र प्रियदर्शन (38) शनिवार शाम अपनी पत्नी को लाने बाइक से अमेठी जा रहे थे। रास्ते में गुंगवाछ गांव के समीप पीछे से एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
घटना में राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कोतवाली क्षेत्र के गांव बनियान का पुरवा निवासी अरविंद कुमार (27) अपने रिश्तेदार पिपरी हलियापुर निवासी प्रभाकर (23) को बाइक से लेकर अमेठी जा रहे थे। रास्ते में अमेठी ककवा मार्ग स्थित भरथीपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
एक अन्य घटना में कोतवाली क्षेत्र के गांव चतुर्भुजपुर निवासी मो. इमरान के पांच वर्षीय पुत्र मो. वाहिद को घर के सामने बाइक ने टक्कर मार दी। घटना में वाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस कर्मियों की मदद से घायल को सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें