फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी/भादर। दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में मंगलवार को मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला की मौत हो गई तो सात अन्य घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर होने से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। महिला के शव का पोस्टमॉटम कराया गया है।
विज्ञापन

मॉडल थाना रामगंज क्षेत्र के त्रिसुुंडी गांव निवासी कृष्ण कुमार जायसवाल की पत्नी माधुरी जायसवाल मंगलवार सुबह अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। इंडियन बॉटलिंग प्लांट के समीप एक तेज रफ्तार पिकप ने माधुरी को टक्कर मार दी।
दुर्घटना में वो गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंचे परिजन माधुरी को जिला अस्पताल सुल्तानपुर ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक पिकप लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे रामगंज चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार पाल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। माधुरी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

दूसरी ओर कोतवाली अमेठी क्षेत्र के भरेथा गांव निवासी शिल्पा (18), कोमल (18) और दीपक (15) मंगलवार सुबह सड़क किनारे दौड़ लगा रहे थे। इसी बीच दिलीप कुमार (27) की बाइक अनियंत्रित होकर तीनों से जा टकराई।
घटना में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी थाना क्षेत्र के ककवा गांव निवासी सूरज शुक्ल (32) सोमवार देर शाम बाइक से अमेठी की ओर जा रहे थे। रास्ते में महाराजपुर के समीप बाइक के सामने आए बच्चे को बचाने के प्रयास में वह अनियंत्रित हो सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
शहर के केशव नगर निवासी अरुण कुमार गुप्त मंगलवार को अपने साथी रवि शंकर पांडेय के साथ गौरीगंज की ओर जा रहे थे रास्ते में सड़क दुर्घटना में गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी अमेठी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने कोमल और शिल्पा की हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया। अन्य पांच घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें