फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एल-2 अस्पतालों में बनाए गए ओमिक्रॉन वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिला चिकित्सालय समेत कुल पांच अस्पताल एल-2 में परिवर्तित किए गए हैं। शासन के निर्देश पर सभी अस्पतालों में एक-एक ओमिक्रॉन वार्ड आरक्षित कर दिया गया है। अधीक्षक की ओर से नए वैरिएंट के मरीज मिलने पर उनके उपचार के लिए सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर प्रदेश सरकार सजग है। कई देशों में तेजी से बढ़ रहे ओमिक्रॉन के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर है। पिछले दिनों शासन ने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को जिले में पूर्व से चिह्नित एल-2 हॉस्पिटलों में ओमिक्रॉन के नए मरीज मिलने की स्थिति में अलग से वार्ड आरक्षित करने का निर्देश दिया था।
शासन के निर्देश पर जिले में एल-2 हॉस्पिटल बनाए गए जिला अस्पताल, रेफरल हॉस्पिटल तिलोई तथा सीएचसी फुरसतगंज, शाहगढ़, बाजार शुकुल, संग्रामपुर तथा जगदीशपुर में ओमिक्रॉन का एक-एक वार्ड आरक्षित कर दिया गया। वार्ड आरक्षित करने के बाद कोविड संक्रमित मिलने के बाद उसे तत्काल उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। एल-2 अस्पातलों में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर के साथ ही दवाओं की भी उपलब्धता सुनिश्चित करा दी गई है।
विज्ञापन

सभी तैयारियां पूरी : प्रभारी सीएमओ
प्रभारी सीएमओ डॉ. रामप्रसाद ने बताया कि सभी अस्पतालों में वार्ड आरक्षित कर दिया गया है। कोविड मरीज मिलने पर तत्काल उनका उपचार शुरू कराने के लिए सभी तैयारियां भी जिले में पूरी कर ली गई हैं। कहा कि यदि विदेश में रहने वाला कोई भी एनआरआई अपने घर आने पर संक्रमित पाया जाता है या फिर उसमें कोई लक्षण मिलते हैं तो उसे तत्काल आरक्षित वार्ड में रखा जाएगा। यदि जिले में ही निवास करने वाला कोई ऐसा व्यक्ति संक्रमित मिलता है और उसकी किसी भी प्रकार की यात्रा की हिस्ट्री नहीं होती है तो उसे एल-2 अस्पताल में अन्य जनरल वार्ड में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें