फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत निस्तारण में लापरवाही पर 64 अफसरों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। दैनिक अनुश्रवण प्रणाली पोर्टल पर शिकायत लंबित रहने पर जिले के 64 अफसरों को डीएम ने नोटिस जारी किया है। नोटिस में तत्काल गुण-दोष के आधार पर शिकायत निस्तारित कर जवाब देने का निर्देश दिया है। शिकायत लंबित रहने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जनशिकायतों के निस्तारण का हाल जानने के लिए सोमवार को डीएम के निर्देश पर ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित विश्वकर्मा ने समीक्षा की तो 64 अफसरों के पास 336 जनशिकायतें लंबित मिलीं। जनशिकायतें लंबित होने से फरियादियों को परेशान होना पड़ रहा है।
ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर की रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने सभी अफसरों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में तत्काल उनके स्तर पर लंबित शिकायत का गुण-दोष के आधार पर निस्तारण करते हुए शिकायतकर्ता का संतुष्टि प्रमाण पत्र प्राप्त कर पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है। डीएम ने जवाब से संतुष्ट नहीं होने तथा पोर्टल पर शिकायत लंबित रहने से जिले की रैंकिंग प्रभावित होने की दशा में विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें