फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारियां पूरी, आज से शुरू होगा नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज(अमेठी)। विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में शामिल जिले की चार विधानसभाओं के लिए नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया मंगलवार सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट में शुरू होगी। नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट में विधानसभा वार अलग-अलग आरओ कक्ष बनाए गए हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन नामांकन की सुविधा देने के साथ ही परिसर में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रत्याशी के साथ एक बार में सिर्फ दो प्रस्तावक के प्रवेश को मंजूरी दी गई है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन हो सके तथा पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे इसके लिए नामांकन कक्षों के बाहर तक बैरिकेडिंग कराने के साथ ही पूरे परिसर को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया है।
जिले के विधानसभा क्षेत्र जगदीशपुर, गौरीगंज, अमेठी व तिलोई को आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के पांचवें चरण में शामिल किया गया है। इन विधानसभाओं में विभिन्न दलों के घोषित उम्मीदवारों के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी मंगलवार से अपने नामांकन पत्र कलेक्ट्रेट स्थित अलग-अलग कक्षों में जमा कर सकेंगे। आरओ के समक्ष नामांकन पत्र जमा करने का समय सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक होगा। एक फरवरी से शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया आठ फरवरी तक चलेगी। नामांकन के लिए आवंटित विधानसभा वार कक्षों में नामांकन पत्रों की जांच नौ फरवरी को होगी।
विज्ञापन

10 फरवरी को नाम निर्देशन पत्र वापस लिए जा सकेंगे और इसी दिन सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए जाएंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजकुमार दुबे ने बताया कि नामांकन की समस्त तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। नामांकन कक्षों के अंदर भीड़ न पहुंच सके इसके लिए कक्ष के बाहर बैरिकेडिंग कराई गई है।
कोविड प्रोटोकॉल के बीच नामांकन प्रक्रिया पूरी हो इसके लिए प्रत्याशियों को ऑनलाइन नामांकन सुविधा के साथ गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद दो प्रस्तावक समेत प्रवेश दिया जाएगा। पूरी प्रक्रिया की ऑनलाइन निगरानी के लिए नामांकन कक्ष के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। एडीएम ने सभी उम्मीदवारों ने आयोग के निर्देशों के साथ कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील करते हुए बताया कि पूरी पारदर्शी ढंग निर्वाचन प्रकिया पूरी की जाएगी।
इन कक्षों में होंगे नामांकन
विधानसभा नामांकन कक्ष स्थान
184-जगदीशुपर न्यायालय कक्ष तहसीलदार-गौरीगंज
185-गौरीगंज न्यायालय कक्ष डीएम-गौरीगंज
186-अमेठी न्यायालय कक्ष एसडीएम-गौरीगंज
178- तिलोई न्यायालय कक्ष एडीएम न्यायिक-गौरीगंज
एसडीएम बनाए गए आरओ
एडीएम न्यायिक राजकुमार द्विवेदी ने बताया कि गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए एसडीएम सविता यादव को आरओ तो तहसीलदार व बीडीओ को एआरओ बनाया गया है। इसी तरह अमेठी विधानसभा में एसडीएम संजीव कुमार मौर्या को आरओ व तहसीलदार व बीडीओ को एआरओ बनाया गया है। जगदीशपुर विधानसभा के लिए एसडीएम राकेश कुमार को आरओ तथा तहसीलदार व बीडीओ को एआरओ तथा तिलोई विधानसभा क्षेत्र के लिए एसडीएम शिवानी सिंह को आरओ तथा तहसीलदार व बीडीओ को एआरओ नामित किया गया है। नामित आरओ व एआरओ आयोग के निर्देशानुसार नामांकन प्रक्रिया पूरी करेंगे।
आठ फरवरी तक जमा होंगे नामांकन
नामांकन पत्र एक फरवरी से आठ फरवरी तक दाखिल किए जा सकते हैं। सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन आरओ द्वारा प्राप्त किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच नौ फरवरी को की जाएगी। 11 फरवरी को दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। इसी दिन तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। नामांकन के लिए प्रत्याशी की उम्र 25 साल होनी चाहिए। प्रत्याशी का नाम किसी भी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में सम्मिलित होना चाहिए। एक अभ्यर्थी चार सेट में नामांकन दाखिल कर सकता है।
नामांकन के साथ देना होगा शपथ पत्र
नामांकन पत्र के साथ उम्मीदवार द्वारा आरओ-एआरओ के समक्ष प्रारूप-26 पर शपथ पत्र दिया जाएगा। शपथ पत्र के सभी प्रविष्टि भरना अनिवार्य होगा। फॉर्म का कोई भी कॉलम खाली नहीं छोड़ा जाना है। यदि किसी मद के संबंध में कोई सूचना नहीं हो तो शून्य या लागू नहीं होता जैसे शब्द अंकित करना होगा। इसके अतिरिक्त नो ड्यूज से संबंधित शपथ पत्र में विद्युत, पानी, टेलीफोन व सरकारी आवास के किराए से संबंधित दिया जाना है। उम्मीदवार को निर्धारित जमानत राशि कोषागार में जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें