फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी की निगरानी में जमा होंगे नामांकन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। विधानसभा निर्वाचन की तैयारियां जिले में तेज हो गई है। कलेक्ट्रेट परिसर की बैरिकेडिंग करने के बाद पारदर्शी ढंग से नामांकन पत्र जमा करने के लिए विधानसभा वार कक्ष निर्धारित किये गए हैं। कक्ष में नामित आरओ व एआरओ सीसीटीवी कैमरे के साथ वीडियो कैमरे की निगरानी में एक फरवरी से आठ फरवरी तक नामांकन पत्र जमा करते हुए अन्य प्रक्रिया निर्धारित तिथि तक पूरी करेंगे। कोविड संक्रमण से बचाव के लिए गेट पर प्रत्याशियों व प्रस्तावक की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद एक बार में सिर्फ तीन लोगों को ही प्रवेश देेने की व्यवस्था बनायी गई है।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी विधानसभा निर्वाचन कार्यक्रम की घोषण के अनुसार जिले में एक फरवरी को अधिसूचना जारी होगी। अधिसूचना जारी करने के साथ ही आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन प्रक्रिया पूरी करने की कवायद जिले में तेज हो गई है। कलेक्ट्रेट परिसर की बैरिकेडिंग कराने के बाद जिला प्रशासन कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार नामांकन पत्र जमा कराने की तैयारी में जुटा है।
कलेक्ट्रेट मोड़ से सिर्फ प्रत्याशी के वाहन के आने की व्यवस्था बनाते हुए परिसर में वाहन प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। नामांकन प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न हो इसके लिए एडीएम न्यायिक कोर्ट में तिलोई विधानसभा, तहसीलदार कोर्ट में जगदीशपुर विधानसभा, एसडीएम कोर्ट में अमेठी तथा डीएम कोर्ट कक्ष में गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के नामांकन पत्र दाखिल करने की व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन

सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे के साथ एक वीडियोग्राफर की व्यवस्था करते हुए ऑनलाइन निगरानी का प्रबंध किया गया है। एडीएम न्यायिक राजकुमार द्विवेदी ने बताया कि कलेक्ट्रेट गेट पर तलाशी के बाद प्रत्याशी के साथ प्रस्तावक को अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी। नामांकन कक्ष में प्रवेश के पहले प्रत्याशी व प्रस्तावक की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद एक बार में प्रत्याशी के साथ दो प्रस्तावक को प्रवेश मिलेगा।
एक से आठ फरवरी तक प्रत्याशी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए नामांकन पत्र खरीद व दो प्रस्तावक के साथ सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक जमा कर सकेंगे। नौ फरवरी को नाम निर्देशन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद 11 फरवरी तक नाम निर्देशन पत्रों की वापसी तथा चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया रिटर्निंग ऑफिसर पूरी करेंगे। निर्वाचन प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे इसके लिए आयोग के निर्देशानुसार पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग कराते हुए पारदर्शी ढंग से चुनाव संपन्न कराया जाएगा।
एसडीएम बनाए गए आरओ
एडीएम न्यायिक राजकुमार द्विवेदी ने बताया कि गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए एसडीएम सविता यादव को आरओ तो तहसीलदार व बीडीओ को एआरओ बनाया गया है। इसी तरह अमेठी विधानसभा में एसडीएम संजीव कुमार मौर्या को आरओ व तहसीलदार व बीडीओ को एआरओ बनाया गया है। जगदीशपुर विधानसभा के लिए एसडीएम राकेश कुमार को आरओ तथा तहसीलदार व बीडीओ को एआरओ तथा तिलोई विधानसभा क्षेत्र के लिए एसडीएम शिवानी सिंह को आरओ तथा तहसीलदार व बीडीओ को एआरओ नामित किया गया है। नामित आरओ व एआरओ आयोग के निर्देशानुसार नामांकन प्रक्रिया पूरी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें