फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की नहीं लगाई जाएगी निकाय चुनाव में ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। आगामी दिनों में होने वाले निकाय चुनाव में शिक्षकों की भागेदारी नहीं रहेगी। शिक्षकों को राहत देते हुए जिला प्रशासन विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से निकाय चुनाव संपन्न कराने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

इन दिनों जिला प्रशासन दावे व आपत्तियों के निस्तारण के बाद पंाडुलिपि तैयार कर मूल सूची में मतदाताओं का नाम समाहित करने की प्रक्रिया पूरी करने में जुटा है। इसके साथ ही निकाय चुनाव में ड्यूटी लगाने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों का डेटा निर्वाचन आयोग के वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है। इस बार गौरीगंज, जायस, अमेठी व मुसाफिरखाना के 79 बूथों पर होने वाले निकाय चुनाव में शिक्षकों का सहयोग नहीं लिया जाएगा।
निकाय चुनाव में अवर अभियंता, सहायक अभियंता, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, ब्लॉक, तहसील अन्य विभागों के कर्मचारियों/ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। अधिकारियों को सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट बनाया जाएगा। इसके साथ ही पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी द्वितीय भी बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही अनुचर को मतदान कर्मी चतुर्थ नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी तेजभान सिंह ने बताया कि निकाय चुनाव कार्यालयों में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों से कराए जाने की तैयारी हो रही है। विशेष परिस्थिति में ही शिक्षकों का चुनाव में सहयोग लिया जाएगा।
चारों निकायों में 79 बूथों पर चुनाव कराया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर चार मतदान कार्मिक तैनात किए जाएंगे। इनमें अधिकारियों को पीठासीन व मतदान अधिकारी द्वितीय नियुक्त किया जाएगा। कर्मचारी व अनुचर मतदान कर्मी तृतीय व चतुर्थ के रूप में तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें