फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ माह से गायब किशोरियों का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
इन्हौना (अमेठी)। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र से डेढ़ माह पूर्व गायब दो किशोरियों का आज तक सुराग नहीं लग सका। पुलिस कार्यशैली से परेशान पीड़ित परिवार किशोरियों के लिए अफसरों की परिक्रमा कर रहा है। पीड़ित परिवार ने राज्य महिला आयोग से पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए किशोरियों को बरामद कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शिवरतगंज थाने के खारा गांव निवासी शौकत अली की पुत्री रहनुमा बानो व उसकी भतीजी मोमिना खातून 18 नवंबर को उसरहा गांव में दावत में शामिल होने गई थीं। दावत के बाद से दोनों घर वापस नहीं आईं तो परिजनों ने तलाश की। पता न चलने पर परिवारीजनों ने थाने में सूचना दी। सूचना के बाद थाने से कोई कार्यवाही नहीं हुई तो सीओ से गुहार लगाई।
सीओ के हस्तक्षेप पर एक दिसंबर को पिता की तहरीर पर सातन पुरवा निवासी मुस्लिम हलवाई, नेहा एवं शाकिर पर केस दर्ज किया। केस दर्ज करने के बावजूद पुलिस किशोरियों को तलाश करने में रुचि नहीं दिखा रही है। पुलिस कार्यशैली से परेशान पीड़ित परिवार अफसरों की परिक्रमा करते-करते थक गया तो उसके राज्य महिला आयोग की शरण ली है।
विज्ञापन

महिला आयोग से पीड़ित पिता ने पुलिस पर आरोपियों को संरक्षित करने का आरोप लगाते हुए पुत्री व भतीजी को बरामद कराने की गुहार लगाई है। एसओ विवेक सिंह ने बताया कि शौकत अली के तहरीर पर केस दर्ज किया जा चुका है। किशोरियों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही किशोरियों को तलाश करते हुए आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें