फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की हत्या कर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के नट का पुरवा मजरे बगाही गांव में गुरुवार सुबह प्रेमी ने अपने ही घर में प्रेमिका की हत्या कर स्वयं आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह दोनों के शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को लकड़ी का गुटका और चार पन्ने का सुसाइड नोट मिला है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

दिल्ली में रहकर मजदूरी करने वाले जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बगाही गांव के नट पुरवा निवासी रामखेलावन के पुत्र आदित्य कुमार उर्फ मुन्ना (27) का विवाह हींगामऊ रायबरेली निवासी मलखान की पुत्री रीना के साथ हुआ था। मुन्ना व रीना के एक पुत्र भी हैं। करीब एक साल पहले रीना किसी बात से नाराज होकर अपने मायके चली गई। इससे नाराज मुन्ना गौरीगंज थाना क्षेत्र के चतुरीपुर गांव की प्रमिला को अपने घर लाया और उसी के साथ रहने लगा।
कुछ दिन पहले मुन्ना प्रमिला को उसके गांव में छोड़ कर खुद गोवा चला गया। पिछले 24 दिसंबर को वह गोवा से वापस घर आया। प्रेमिका प्रमिला भी नौ दिसंबर से बगाही आकर यहीं रह रही थी। बुधवार की शाम दोनों घर के कमरे में सोने चले गए। आदित्य की मां ऊषा दो दिन पहले अपनी बहन के घर गई थीं। गुरुवार की सुबह जब वह घर के कमरे से बाहर नहीं निकले तो पड़ोसी दिलीप ने अपनी 12 वर्षीय पुत्री प्रिया को दोनों को जगाने के लिए भेजा।
विज्ञापन

प्रिया ने झरोखे से देखा तो मुन्ना कमरे में लगे हुक से लटकता दिखा। प्रिया के बताने पर लोग मौके पर गए तो दरवाजा अंदर से बंद नहीं था। अंदर जाने पर प्रमिला जमीन पर मृत पड़ी मिली। उसके सिर पर चोटों के गहरे निशान थे जबकि मुन्ना छत से लटकता पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर एसएचओ अरुण कुमार द्विवेदी मौके पर पहुंचे तो कमरे में चार पन्ने का एक सुसाइड नोट व लकड़ी का वह गुटखा भी मिला जिससे प्रहार कर प्रमिला की हत्या की गई।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। बेटे व उसकी प्रेमिका की मौत से आदित्य की मां उषा का हाल बेहाल है। एसएचओ ने बताया कि दोनों लंबे समय से पति पत्नी की तरह रह रहे थे। चार पन्ने के सुसाइड नोट मेें आदित्य ने प्रमिला के चाल चलन पर संदेह जताते हुए उसकी हत्या कर स्वयं आत्महत्या करने की बात लिखी है। बावजूद इसके पुलिस घटना से जुड़े अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें