फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज अमेठी आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को अमेठी आएंगे। वे गौरीगंज व अमेठी विधानसभा क्षेत्र में एक-एक जनसभा को संबोधित करेंगे। शुक्रवार को पार्टी के अलावा दोनों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी सभा को सफल बनाने के की तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन

पांचवें चरण में शामिल जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार अब गति पकड़ता जा रहा है। पार्टी प्रत्याशियों की स्थिति को मजबूत बनाया जा सके इसके लिए शनिवार से बड़े नेताओं का आगमन भी शुरू हो रहा है। शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जिले में होंगे। भाजपा अध्यक्ष हेलीकॉप्टर से आएंगे। वे अठेहा रोड स्थित पहाड़गंज के मैदान में बने हेलीपैड पर उतरने के बाद दो बजे शहर के रणंजय इंटर कॉलेज मैदान पहुंचेंगे।
यहां भाजपा अध्यक्ष बड़ी जनसभा को संबोधित कर लोगों से पार्टी प्रत्याशी चंद्रप्रकाश मिश्र मटियारी को जिताने की अपील करेंगे। इसके बाद जेपी नड्डा अमेठी विधानसभा क्षेत्र के मुंशीगंज पहुंचेंगे। यहां इंजीनियरिंग कॉलेज आरआरएसआईएमटी के मैदान में चार बजे आयोजित जनसभा को संबोधित कर अमेठी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी डॉ. संजय सिंह को जिताने की अपील करेंगे। जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने बताया कि दोनों स्थानों पर जनसभा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें