फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों में उमड़ रहे वायरल फीवर के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। क्षेत्र में इन दिनों वायरल फीवर तेजी से फैल रहा है। अस्पतालों में प्रतिदिन हो रही ओपीडी के सापेक्ष करीब 50 फीसदी से ज्यादा मरीज वायरल फीवर के मिल रहे हैं। अस्पताल के सभी काउंटरों पर मरीजों की भारी भीड़ दिख रही है। चिकित्सकों की कमी के चलते मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी संकट के साथ ही इन दिनों अस्पतालों में मौसमी बीमारी एवं वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन 300 से 400 के बीच ओपीडी होती है। जिसमें 50 फीसदी से अधिक मरीज वायरल फीवर के मिल रहे हैं।
मरीजों में बच्चों की संख्या अधिक है। सोमवार को अस्पताल परिसर में भारी भीड़ दिखाई पड़ी। ओपीडी, लैब जांच काउंटर, दवा काउंटर, पर्ची काउंटर पर मरीजों की भारी भीड़ दिखाई पड़ रही है। अस्पताल में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की कमी के चलते मात्र आयुष को मिलाकर तीन से चार चिकित्सक ओपीडी कर रहे हैं।
विज्ञापन

भारी भीड़ होने के चलते मरीजों को लाइन में खड़े होकर हलकान होना पड़ रहा है। वायरल फीवर का संक्रमण इतनी तेज फैल रहा है कि एक मरीज पूरे परिवार को बीमार कर रहा है।
बरतें सावधानी
सीएचसी अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह ने बताया कि सावधानियां पूरी तरह बरती जाएं तो इसमें कमी लाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि शरीर के सभी अंग कपड़ों से ढके होने चाहिए। कूलर के अंदर व छत पर पानी न जमा होने पाए। पानी ज्यादा से ज्यादा पिएं। मच्छरदानी लगाकर सोएं।
यह हैं लक्षण
डॉक्टर सौरभ सिंह ने बताया कि वायरल फीवर में मरीज को खांसी जुखाम के साथ तेज बुखार आता है। शरीर दर्द होने लगता है। बच्चों में तेज बुखार आने से उनको झटके भी आने लगते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई पड़ें तो तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल में पहुंचकर चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें