फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में लिपिक संवर्ग ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
3 : गौरीगंज : डीपीआरओ को ज्ञपन देते कर्मी। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। पंचायतीराज विभाग में कार्यरत लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों ने अपनी नौ सूत्रीय मांगों के समर्थन में निदेशक को संबोधित ज्ञापन डीपीआरओ को सौंपा। ज्ञापन में जनपद स्तर पर प्रधान सहायक, वरिष्ठ सहायक आदि पदों का सृजन करने, वरिष्ठता के आधार पर प्रमोशन करने समेत अन्य मांग उठाई गई।
विज्ञापन

डीपीआरओ कार्यालय में कार्यरत कनिष्ठ सहायक संतोष कुमार की अगुवाई में लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारियों ने बैठक कर अपनी समस्याओं के प्रति विस्तार से चर्चा की। इसके बाद सर्वसम्मति से नौ सूत्रीय मांगों के समर्थन में निदेशक पंचायतीराज को संबोधित ज्ञापन डीपीआरओ श्रीकांत यादव को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि पिछले 12 वर्षों से विभाग में एक भी पदों पर भर्ती नहीं होने से जिला मुख्यालय पर प्रधान सहायक, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक तथा कंप्यूटर सहायक के एक भी कर्मचारी हैं।
ऐसे में नियामक कार्यों का अनुश्रवण, प्रधानों के विरुद्ध मिली शिकायतों की जांच तथा कार्रवाई तथा न्यायालय के कार्य संपादित होने पर परेशानी हो रही है। पदोन्नति नहीं होने से कर्मचारियों को कम वेतन पर काम करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इन लोगों ने निदेशक से समान कार्य पर समान वेतन के दृष्टिगत निदेशालय समेत जनपदों में कार्यरत लिपिक संवर्ग की ज्येष्ठता सूची तैयार कराकर वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति करने की मांग की है। मांगें पूरी नहीं करने पर इन लोगों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर प्रशांत शुक्ल, ओमलता शुक्ल, संतोष समेत लिपिकीय संवर्ग के कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें