फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत, लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शहर में संचालित एक निजी अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराई गई प्रसूता की रविवार देर शाम मौत हो गई। मृत मीरा के पति नरैनी निवासी चंद्र भवन ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी की मौत इलाज में लापरवाही की वजह से हुई है।
विज्ञापन

चंद्र भवन का कहना था कि उसने अपनी पत्नी को दो दिन पूर्व अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार को उससे खून चढ़ाने के नाम पर 10 हजार रुपये लिए गए। खून चढ़ाने के कुछ ही देर बाद उसकी पत्नी की हालत बिगड़ गई।
हालत बिगड़ने पर अस्पताल से उसे बाहर कर दिया गया। वह अपनी पत्नी को लेकर मुंशीगंज स्थित संजय गांधी चिकित्सालय गया तो वहां चिकित्सकों ने मीरा को मृत घोषित कर दिया। चंद्र भवन ने पूरे मामले की जांच कर अस्पताल संचालक व अन्य जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें