फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक सुधार परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। अंक सुधार बोर्ड परीक्षा बुधवार को जिले के चार केेंद्रों पर नकलविहीन ढंग से संपन्न हुई। 15 दिन तक 25 पालियों में आयोजित हुई परीक्षा में हाईस्कूल के 52 तो इंटरमीडिएट के 357 छात्र अलग-अलग विषयों की परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन

परीक्षा के अंतिम दिन इंटरमीडिएट के नागरिक शास्त्र व ऑटोमोबाइल विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखते हुए सचिव के निर्देश पर निर्धारित मूल्यांकन केेंद्र पर भेजने की तैयारी माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है।
कोविड संक्रमण कॉल में अर्धवार्षिक व प्री-बोर्ड परीक्षा के अंकों के आधार पर उत्तीर्ण हाईस्कूल व इंटर के अंसतुष्ट परीक्षार्थियों के लिए अंक सुधार बोर्ड परीक्षा का आयोजन माध्यमिक शिक्षा विभाग ने किया था। जीजीआईसी गौरीगंज, मुसाफिरखाना व अमेठी तथा जीआईसी राजाफत्तेपुर में 15 दिन तक 25 पालियों में परीक्षा हुई।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए 725 कक्ष निरीक्षक व 415 शिक्षणेतर कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। परीक्षा के अंतिम दिन पहली पॉली मेें इंटर के ऑटोमोबाइल तो दूसरी पाली में नागरिक शास्त्र की परीक्षा हुई। परीक्षा की निगरानी डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा के साथ नामित सचल दल, स्टेटिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षक करते रहे।
परीक्षा प्रभारी राकेश कश्यप ने बताया कि अंक सुधार परीक्षा में हाईस्कूल के अलग-अलग विषयों में पंजीकृत 44 छात्र व आठ छात्राओं समेत 52 तथा इंटर में 277 छात्र व 80 छात्राओं समेत 357 परीक्षार्थियों ने किनारा काट लिया। अंक सुधार परीक्षा के लिए पंजीकृत हाईस्कूल में 1,386 छात्र व 794 छात्राओं तथा इंटर में 1,065 छात्र व 706 छात्राओं ने आवेदन किया था।
डीआईओएस ने बताया कि जिले में नकल विहीन व शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हो गई। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित जमा कराते हुए सचिव की ओर से निर्धारित मूल्यांकन केंद्र पर भेजने की तैयारी की जा रही है। मूल्यांकन के बाद परीक्षा परिणाम की घोषणा सचिव स्तर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें