फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गोकाष्ट तैयार कर बिक्री से गोशालाओं को बनाएं आत्मनिर्भर

Thu, 27 Jul 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम राकेश कुमार मिश्र ने गो आश्रय केंद्रों की व्यवस्था को लेकर बैठक की। कहा कि गोकाष्ट तैयार कर बिक्री से आश्रय केंद्र को आत्मनिर्भर बनाया जाय। ताकि किसी गो आश्रय केंद्र के संचालन में कोई समस्या न आए।
विज्ञापन

डीएम ने आश्रय केंद्र की हकीकत परखने को लेकर बीते दिनों कराई गई जांच की समीक्षा की। कमियों पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि सभी गो-आश्रय स्थलों पर गोवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में पशु आहार तो पीने का पानी व छांव की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। कहा कि स्थानीय लोगों को भी गोशालाओं से जोड़ा जाए, जिससे ग्रामीण गोशालाओं में आकर गोवंश की देखभाल करें।
डीएम ने कहा कि 100 गोवंशों पर प्रतिदिन के हिसाब से एक बोरा पशु आहार दिया जाए। सभी गोशालाओं पर आगामी तीन माह का भूसा का स्टॉक सुनिश्चित करने के साथ हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। सहभागिता योजना से गरीब परिवारों को दुधारू गाय देने के निर्देश डीपीओ एवं समस्त बीडीओ को दिया। बैठक में सीडीओ सान्या छाबड़ा, डीडीओ तेजभान सिंह, सीवीओ डॉ. जेपी सिंह के साथ ही अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें