फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सम्मान निधि पाकर खिले किसानों के चेहरे

Thu, 27 Jul 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज(अमेठी)। राजस्थान के नागौर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान समृद्धि केंद्र कार्यक्रम के दौरान 14 वीं किस्त के अंतरण का शुभारंभ किया। जिले के कई स्थानों पर किसानों ने पीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण को सुना। पीएम सम्मान निधि की 14 वीं किस्त मिलने पर किसानों ने खुशी व्यक्त की।
विज्ञापन


राजकीय बीज भंडार केंद्र गौरीगंज, जगदीशपुर, शहबाजपुर, त्रिलोकपुर, अमेठी, जायस सहित कई स्थानों पर प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण दिखाया गया। प्रधानमंत्री सम्मान निधि के तहत दो हजार रुपए की किस्त मिलने से किसानों को खेती किसानी में काफी लाभ मिलेगा। इस समय किसानों को सिंचाई की सख्त जरूरत है। सम्मान निधि मिलने से किसानों को हो रही परेशानी से निजात मिल गई है।


किसानों के लिए तोहफा है यह निधि
भादर के दहियावा निवासी किसान राजेश सिंह ने बताया कि दोपहर में उनके खाते में पीएम किसान सम्मान निधि दो हजार रुपए खाते में पहुंच गई। कहा कि समय से रुपए खाते में आ गया है। इससे यूरिया खरीदकर धान की फसल में प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

सोनारी निवासी किसान संजय तिवारी ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि मध्यम वर्ग के किसानों को दिया गया एक तोहफा है। बृहस्पतिवार को भी धान के फसल में उर्वरक डालने के समय खाते में किस्त आ गई। अब राह आसान हो गई है।
रायपुर निवासी किसान चंद्रभान पाल पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर काफी प्रसन्न हैं। वे कहते हैं की सरकार द्वारा चलाई गई पीएम किसान सम्मान निधि से छोटे, मध्यम वर्ग के किसानों को खेती किसानी के कार्यों को करने में मदद मिलती है। बीज, उर्वरक खरीदना आसान हो जाता है।
पीपरपुर निवासी किसान मिश्रीलाल कहते हैं की पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा दिया जाने वाला किसान सम्मान निधि किसानों का वास्तव में बढ़ाया गया सम्मान है। साल भर में तीन किस्त मिल जाने से कृषि का कार्य करना आसान हो जाता है । (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें