फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
03 : जगदीशपुर : थौरी गांव में गिरा पड़ा मकान का मलवा। - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। क्षेत्र में जर्जर मकान तोड़ते समय गिरे छत के मलबे में दबने से बृृहस्पतिवार देर शाम एक मजदूर की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दूसरे मजदूर की चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के थौरी गांव निवासी मोहम्मद असलम बृृहस्पतिवार को अपने घर की जर्जर छत को तोड़वा रहे थे। इस दौरान उसका एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। छत तोड़ रहे गांव के ही दो मजदूर मलवे के नीचे दब गये।
हादसे की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे के नीचे दबे गांव के विजय (45) और दीपक (30) को बाहर निकालकर उन्हें जगदीशपुर सीएचसी पहुंचाया। अस्पताल में विजय की मौत हो गयी।दीपक की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। विजय की पत्नी सुन्दरकली की सूचना पर जगदीशपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर साइकिल सवार की मौत
मुसाफिरखाना (अमेठी)। क्षेत्र के मानामदनपुर गांव निवासी श्यामलाल यादव (60) शुक्रवार को साइकिल से रवनिया गए थे। लौटते समय मझगवां चौकी के समीप सामने से आ रही एक पिकअप टक्कर मारते हुए मौके से भाग निकली।
दुर्घटना में घायल श्यामलाल को लोगों नेे अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया लेकिन वाहन चालक का सुराग नहीं मिल पाया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें