फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव को लेकर जिले में तेज हुई चेकिंग

विज्ञापन
15 : गौरीगंज : चुनाव के दृष्टिगत अमेठी कस्बे में वाहनों की चेकिंग कराते एएसपी। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है। पूरे जिले में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। बॉर्डर हो या जिले के भीतर हर जगह सघन तलाशी अभियान चल रहा है। विशेषकर रात में चलने वाले वाहनों पर पुलिस की कड़ी नजर है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद पुलिस व प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। पुलिस विभाग का प्रयास है कि जिले में चुनाव प्रभावित करने वाली ऐसी कोई सामग्री न पहुंच सके जो आयोग द्वारा प्रतिबंधित की गई है। एसपी दिनेश सिंह के निर्देश पर जिले के बॉर्डर तथा जिले के भीतर बनाए गए सभी पुलिस बैरियरों को सक्रिय कर दिया गया है।
सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के सार्वजनिक व भीड़भाड़ वाले स्थलों के साथ थाना क्षेत्र की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। हर रोज चेकिंग के साथ ही आने जाने वाले वाहनों तथा संदिग्धों की तलाशी ली जा रही है। चेकिंग के दौरान तथा पुलिस बैरियर से गुजरने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों को रोककर उनकी सघन तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन

यहां तक कि रोडवेज बसों को रोक कर यात्रियों के सामानों को चेक किया जा रहा है। शुक्रवार देर शाम एएसपी विनोद कुमार पांडेय की मौजूदगी में देर शाम अमेठी कस्बे में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। यहां से गुजरने वाले सभी वाहनों को रोककर वाहनों की तलाशी ली गई।
इसके अलावा सभी थाना क्षेत्र में चेकिंग व तलाशी अभियान चलाया गया। एएसपी ने कहा कि उनका प्रयास है कि जिले की सीमा में ऐसी कोई भी सामग्री न पहुंच सके जिससे मतदान प्रभावित हो। कहा कि पुलिस पूरी तरह सक्रिय रहकर ऐसा करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें