फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में घायल बदमाश गिरफ्तार, चौकी प्रभारी भी जख्मी

विज्ञापन
02 : गौरीगंज : अस्पताल में भर्ती पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश। - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। शिवरतनगंज क्षेत्र में शनिवार रात मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश और इन्हौना चौकी प्रभारी घायल हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। बदमाश से लूट के दस हजार रुपये व तमंचा बरामद करने का पुलिस ने दावा किया है।
विज्ञापन

शिवरतनगंज क्षेत्र के अहोरवा भावनी रोड पर 21 अगस्त को बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यापारी से 32 हजार रुपये उस पर लूट लिए थे। इस घटना की छानबीन के दौरान शनिवार देर रात एसओजी प्रभारी व इन्हौना चौकी प्रभारी तनुज पाल ने सरैया सलारपुर के पास कुछ संदिग्धों को घेर लिया।
पुलिस को देखकर दूसरी तरफ से बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर। पुलिस के मुताबिक बदमाशों की फायरिंग में चौकी प्रभारी तनुज पाल के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। उसका एक साथी फरार होने में कामयाब रहा। घायल चौकी प्रभारी व बदमाश को अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया। पकड़े गए बदमाश की पहचान अंबेडकरनगर के महरुआ निवासी अविनाश गौतम के रूप में हुई है।
पुलिस ने बदमाश के पास से लूट के 10 हजार 300 रुपये के साथ ही एक तंमचा बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ने व्यापारी से लूटपाट करने की घटना को स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें