फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जल जीवन मिशन की पानी टंकी का लोकार्पण

Mon, 18 Aug 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
तिलोई के रमई गांव में नल से पानी न आने पर अ​धिकारियों को फटकार लगाते राज्यमंत्री।-संवाद
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। जल जीवन मिशन के तहत निर्मित पानी की टंकी का लोकार्पण रविवार को राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने किया। इसके बाद जब मंत्री ने निरीक्षण किया तो कई कमियां सामने आईं। अधूरे काम और खराब रास्तों को देखकर मंत्री नाराज हो गए और जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सुधार का निर्देश दिया।
विज्ञापन



राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना, एसडीएम अमित सिंह और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीर बहादुर सिंह के साथ ग्राम पंचायत रमई, पूरे मुकुंद और पूरे गड़रियन गांव में घर-घर जाकर परियोजना की वास्तविक स्थिति देखी। निरीक्षण में रास्ते, सड़क और खड़ंजे खोदाई के कारण नुकसान पहुंचा हुआ मिला। राज्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल जीवन मिशन की पाइप लाइन डालने के दौरान खराब हुए रास्तों की मरम्मत तुरंत कराई जाए और टंकी से जुड़े सभी घरों में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।


उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिशाषी अभियंता जल निगम अनिल कुमार राव ने बताया कि मंत्री के निरीक्षण में सामने आईं सभी खामियों को सप्ताहभर के भीतर दुरुस्त कर लिया जाएगा। इससे परियोजना के काम की गुणवत्ता सुनिश्चित होगी और ग्रामीणों को समय पर जलापूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें