फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: शिक्षक नहीं तो कैसे संवरेगा बच्चों का भविष्य

Sat, 29 Jul 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है। जिले में 37 राजकीय हाईस्कूल व इंटर कालेज तथा 25 सहायता प्राप्त इंटर कालेज संचालित हैं। राजकीय स्कूलों में स्टाफ की भारी कमी है। जीजीआईसी, गौरीगंज में चार सौ छात्राएं नामांकित हैं। जहां चार शिक्षिकाओं के सहारे सात कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। यहां नौ प्रवक्ताओं के सापेक्ष महज एक प्रवक्ता हैं।
विज्ञापन

13 सहायक अध्यापिकाएं की तुलना में महज तीन सहायक अध्यापिकाएं हैं। राजकीय हाईस्कूलाें का भी बुरा हाल है। कहीं एक तो कहीं दो शिक्षकों के सहारे कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। एडेड स्कूलों में स्थिति कुछ सही थी। यहां तदर्थ शिक्षकों को लेकर चल रहे बवाल की वजह से यहां की भी स्थिति खराब हो गई है। मुख्यालय स्थित श्री रणंजय इंटर कालेज में 25 शिक्षक कार्यरत हैं। इनमें से नौ शिक्षक तदर्थ शिक्षक बीते 39 दिनों से कार्य से विरत होकर धरने में हैं। डेढ़ महीने से उनके कार्य न करने से बच्चों का कोर्स काफी पिछड़ रहा है। जिले के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत 41 शिक्षक प्रदर्शनरत हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस रीता सिंह ने कहा कि प्रधानाचार्यों को वैकल्पिक व्यवस्था कर कक्षाओं का संचालन कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें