फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आपस में टकराईं तीन बाइकें, एक की मौत

Sat, 29 Jul 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
रमन फाइल फोटो
विज्ञापन
जगदीशपुर(अमेठी)। स्थानीय थाने के चौधीपुर के पास शनिवार को आपस में तीन बाइक टकरा गईं। दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई तो दूसरी बाइक पर सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर, एक बाइक सवार घायल दुर्घटना के बाद मौके से बाइक समेत फरार हो गया। अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर जगदीशपुर थानाक्षेत्र के चौधीपुर के पास शनिवार को तीन बाइक आपस में टकरा गई। दुर्घटना में एक बाइक सवार जगदीशपुर थानाक्षेत्र के मधुपुर उपरवल निवासी रमन सिंह (19) व दूसरी बाइक सवार रायबरेली जिले के डलमऊ गांव निवासी अशोक कुमार (52) गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद जब तक लोग मौके पहुंचते तीसरा घायल बाइक सवार बाइक समेत मौके से भाग निकला। लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने रमन को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद अशोक कुमार की हालात नाजुक देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रमन की मौत से परिजनों को रो-रोकर हाल बेहाल है। एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के समय रमन ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें