फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: दूल्हे ने रास्ते में रुकवाई गाड़ी, मालगाड़ी के सामने कूदकर खत्म कर ली जीवनलीला; चीत्कार उठे घरवाले

Sat, 19 Apr 2025 12:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में बरात जाते समय दूल्हे ने रास्ते में गाड़ी रुकवाई। इसके बाद मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। खबर मिली तो घरवाले चीत्कार उठे। दुल्हन पक्ष में भी मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
बनी रेलवे स्टेशन - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में शुक्रवार की शाम दूल्हे ने मालगाड़ी के सामने कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना से घरवाले चीत्कार उठे। उधर, हाथों में मेंहदी लगाए साजन के इंतजार में बैठी दुल्हन को ये खबर मिली तो वह पछाड़ खाकर गिर गई। शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


घटना गौरीगंज क्षेत्र के बनी रेलवे स्टेशन के पास की है। मूल रूप से रायबरेली के सलोन थाना क्षेत्र के सूची चौराहा निवासी राम किशोर यादव के बेटे रवि यादव (30) की शादी, मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के मिर्जा जमालपुर नवापुर गांव निवासी आनंद यादव की बहन से तय हुई थी। 18 अप्रैल को शादी थी। तय तारीख और समय पर बरात रायबरेली से मऊ जाने के लिए निकली।  

गाड़ी रुकवाई और ट्रैक की तरफ पहुंचा

बनी रेलवे स्टेशन के पास रात करीब 9:30 बजे दूल्हे ने गाड़ी रुकवाई। वह लोगों की नजरों से बचकर ट्रैक की तरफ पहुंचा। इसी समय आ रही मालगाड़ी के सामने छलांग लगा दी। टक्कर लगने के बाद वह छिटककर दूर गिरा। पलक झपकते ही उसके प्राण निकल गए। गाड़ी में बैठे घर के अन्य लोगों को जानकारी हुई तो वह भागकर पहुंचे। खबर घर और दुल्हन पक्ष को दी गई। खबर मिली तो दोनों पक्षों में चीत्कार मच गई।  

यह भी पढ़ेंः- UP: चलती कार में तीन युवकों ने की चचेरी बहनों से दुष्कर्म की कोशिश, गाड़ी पलटी... हादसे में ब्यूटीशियन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मौके पर तैनात पॉइंटमैन चंदन कुमार ने घटना की जानकारी गौरीगंज रेलवे स्टेशन के अधिकारी को दी। सूचना पर स्टेशन मास्टर संजय ने कोतवाली गौरीगंज को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

पुलिस कर रही जांच

इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रवि यादव रास्ते में बरात की गाड़ी से उतर कर चला गया था। इसके बाद ट्रेन पकड़ ली। प्रतापगढ़ की ओर जा रही ट्रेन से बाबूगंज और ऐंधी क्रॉसिंग के बीच सिग्नल पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें