फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नेशनल इंटीग्रेशन शिविर में प्रतिभागियों ने लहराया परचम

Sat, 19 Apr 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
हरियाणा के सिरसा जनपद स्थित पीएमश्री राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चौटाला में आयोजित नेशनल इ
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भारत स्काउट और गाइड नई दिल्ली के राष्ट्रीय मुख्यालय के तत्वावधान में हरियाणा के सिरसा जनपद स्थित पीएमश्री राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौटाला में आयोजित नेशनल इंटीग्रेशन शिविर में जिले की टीम ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए ओवरऑल द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन



शिविर में श्री रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर, इंटर कॉलेज कालिकन संग्रामपुर, श्री आसलदेव इंटर कॉलेज पीपरपुर, डीएवी पब्लिक स्कूल एचएएल कोरवा, श्री रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज, जनता इंटर कॉलेज मवई, एएच इंटर कॉलेज जगदीशपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जायस, श्री सुभाष पशुपतिनाथ इंटर कॉलेज तिलोई, श्री दयानंद इंटर कॉलेज गोकुला, विद्याकलश हाईस्कूल खानापुर चपरा एवं सत्य साईं इंटर कॉलेज शंकरगंज के स्काउट्स व गाइड्स और रोवर्स व रेंजर्स ने भाग लिया।


स्काउटर के रूप में राकेशदेव पाण्डेय, शशांक यादव, रेणुका पांडेय, गरिमा यादव, सचिन शर्मा और दिव्यांशु मौजूद रहे। शिविर में जिले के प्रतिभागियों ने विविध प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। लोकनृत्य, लोकगीत, एक्सपोजिशन और त्योहार प्रदर्शन में द्वितीय स्थान, वैवाहिक कार्यक्रम में तृतीय स्थान, वहीं कैंप फायर, प्रदर्शनी और पारंपरिक व्यंजन प्रदर्शन में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें