फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में चार लोगों की गई जान

विज्ञापन
47 : भादर : घोरहा के पास दुर्घटनाग्रस्त कार व बाइक। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
भादर/मुसाफिरखाना/जगदीशपुर (अमेठी)। 24 घंटे में अलग-अलग स्थानों पर हुई पांच सड़क हादसों में चार की मौत हो गई तो आठ अन्य घायल हो गए। घायलों में दो की हालात नाजुक होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतक के परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है तो पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराने के साथ जांच व कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

पीपरपुर थानाक्षेत्र के अमेठी-दुर्गापुर मार्ग पर स्थित घोरहा गांव के पास मंगलवार को कार अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। दुर्घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में बाइक सवार घायल की पहचान सुल्तानपुर जिले के बरुआ दक्षिणी, रानीपुर गांव निवासी राम भारत (50) और उसकी पुत्री सिगमा (28) तो कार सवार घायलों की पहचान रामगंज थाना क्षेत्र के सोनारी गांव निवासी अमन (22), शिवांगी (23) और सुनीता देवी (48) के रूप में हुई।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने राम भारत तथा सिगमा की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रामभरत की मौत हो गई तो सिगमा की हालात नाजुक देख चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामभरत के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के साथ वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। दूसरी घटना में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव के पास बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में हंसवा सुरवन निवासी रामशंकर मौर्य व उनकी पत्नी शांती गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद लोगों ने सभी को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने शांति (45) को मृत घोषित करते हुए रामशंकर की हालात नाजुक देख ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पत्नी की मौत व पति की हालात नाजुक होने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। तीसरी घटना मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पिंडारा चौकी के पास घटित हुई। यहां पर सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र के बघौना निवासी राहुल (21) जामो निमंत्रण में गए हुए थे। वापसी में पिंडारा पुलिस चौकी के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे पिंडारा करनाई गांव निवासी रवि की बाइक उनकी बाइक से टकरा गई।
दुर्घटना के बाद दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। हालत नाजुक देख रवि को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चौथी घटना भी इसी थाना क्षेत्र के कपूर चंद्रपुर के पास घटित हुई। यहां पर डीजे तथा ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में नंदमहर निवासी राकेश कुमार (26) तथा स्वामीनाथ (35) घायल हो गए। पांचवीं घटना में बाजार शुकुल पूरे अमेठियन के पास अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार कमरौली थाने के जमलापुर गांव निवासी राकेश सरोज की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें