फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग का आरोपी लापता, प्रधान समेत तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। महमदपुर के कुर्मिन का पुरवा गांव में शनिवार रात आर्केस्ट्रा के दौरान तमंचे से फायर करते हुए युवक का वीडियो वायरल होने पर पुलिस सक्रिय हो गई। सोमवार को पुलिस ने ग्राम प्रधान व दो युवक को गिरफ्तार कर उनका चालान न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन

जबकि फायर करने वाले युवक को गिरफ्तार नहीं कर सकी। ग्राम प्रधान पर पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई से ग्राम प्रधान संघ में आक्रोश बढ़ गया है। ग्राम प्रधानों ने बैठक कर पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए आर-पार की लड़ाई का एलान किया है।
अमेठी कोतवाली क्षेत्र के कुर्मिन का पुरवा मजरे महमदपुर स्थित राजधर बाबा स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार रात आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम आयोजित हुआ था। कार्यक्रम के दौरान युवती के डांस करते समय एक युवक का मंच पर चढ़कर तंमचे से फायर करने तथा बाद में मंच पर जाकर युवती के साथ डांस करने का वीडियो रविवार को वायरल हुआ।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस में हड़कंप मचा गया। जानकारी के बाद प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर की तहरीर पर आयोजक समेत तीन पर कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया। केस दर्ज करने के बाद सोमवार को उपनिरीक्षक विधानचंद्र यादव ने ग्राम प्रधान राजाराम यादव, शारदा यादव व राजू यादव को गिरफ्तार कर लिया। वहीं फायरिंग करने वाले को नहीं ढूंढा गया।
निर्दोषों पर कार्रवाई की बात सार्वजनिक हुई तो लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाने लगे। ग्राम प्रधान पर कार्रवाई की जानकारी के बाद ग्राम प्रधान संघ के बैनर तले अध्यक्ष अरविंद शुक्ल की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल ने प्रभारी निरीक्षक से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने कार्यक्रम की सूचना देने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान की बताते हुए कार्रवाई को सही ठहराया तो प्रधान आक्रोशित हो गए। प्रधानों ने बैठक कर पुलिस पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए आर-पार की लड़ाई का एलान किया है। प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार को पूरे मामले की शिकायत एसपी दिनेश सिंह से की जाएगी। निर्दोषों पर हुई कार्रवाई बंद नहीं हुई तो प्रधान संघ वृहद आंदोलन करने को मजबूर होगा।
जांच कर होगी कार्रवाई: एसपी
गौरीगंज। एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य आयोजक ग्राम प्रधान ही थे। कहा कि प्रशासन की ओर से दुर्गा प्रतिमा की अनुमति दी गई थी न कि आरकेस्ट्रा की। कहा कि सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान फायर करने से बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस को नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया गया था। यदि कोई आरोप होगा तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें