फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को निर्धारित मूल्य पर मिलेगा प्रमाणित आलू बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। खेती-किसानी को प्रोत्साहित करने के लिए शासन विभिन्न योजनाएं संचालित कर रहा है। आलू उत्पादन के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाई जा सके इसके लिए उद्यान विभाग निर्धारित मूल्य पर किसानों को प्रमाणित वितरित करेगा।
विज्ञापन

शासन से 200 क्विंटल प्रमाणित बीज का आवंटन मिलने के बाद उद्यान विभाग ने किसानों से आधार कार्ड व मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीकरण कराने की अपील की है। पंजीकृत किसानों को पहले आओ-पहले पाओ नियमों से निर्धारित मूल्य पर वितरण होगा।
आलू उत्पादन में पड़ोसी जिला प्रतापगढ़ व रायबरेली के प्रसिद्ध होने के बाद जिले में भी आलू उत्पादन बढ़ाने की कोशिश शुरू हो गई है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत खेती को प्रोत्साहित करते हुए किसानों की आय बढ़ाने के लिए उद्यान विभाग प्रमाणित बीज वितरित करेगा। इसके लिए शासन ने 92.50 किलोग्राम चिप्सोना प्रथम आधारित सीड साइज, 50 किलोग्राम सिंदूरी तथा 57.50 किलोग्राम सीड का आवंटन प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

बीज का आवंटन प्राप्त होने के बाद उद्यान विभाग ने किसानों से विकास भवन स्थित कार्यालय में आधार कार्ड नंबर व मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीकरण कराने की अपील की है। पंजीकृत किसानों को पहले आओ-पहले पाओ के नियम से 2080 रुपये प्रति क्विटंल की दर से नगद भुगतान के बाद वितरित किया जाएगा। योजना प्रभारी प्रमोद यादव ने बताया कि प्रमाणित बीज से किसानों को आलू खेती किसानी की आधुनिक जानकारी देते हुए प्रमाणित बीज के प्रयोग से उत्पादन बढ़ाते हुए उनकी आय बढ़ाने में सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें