फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: राजकीय इंटर कॉलेजों में जल्द मिलेगी अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिले में संचालित राजकीय कॉलेजों में जल्द अंग्रेजी माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा मिलेगी। कवायद सफल हो सके इसके लिए अंग्रेजी जानने वाले शिक्षकों की सूची मांगी गई है। सूची मिलने के बाद हाईटेक सुविधा से लैस कर गुणवत्ता परक ढंग से शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में संचालित 36 राजकीय स्कूल में शैक्षिक सत्र 2022-23 में कक्षा नौ में 2,936 तो कक्षा 11 में 1,587 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इसी तरह हाईस्कूल में 3,045 तो इंटर में 1,974 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। पंजीकृत विद्यार्थियों को गुणवत्ता परक तरीके से शिक्षित करने के लिए विविध योजना संचालित की जा रही है।
प्रोजेक्ट अलंकार से कॉलेजों से सुविधा से लैस करने की कोशिश चल रही है। प्रतियोगी परीक्षा समेत नौकरी व अन्य परीक्षाओं में अंग्रेजी की प्रमुखता होने से यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों को असुविधा होती है। विद्यार्थियों की परेशानी दूर करने के लिए इसी बीच अब तक हिंदी माध्यम से चलने वाले शिक्षण कार्य को अंग्रेजी माध्यम से भी करने की योजना पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

कवायद सफल हो इसके लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक अरविंद कुमार पांडेय ने पत्र भेज राजकीय कॉलेजों में कार्यरत शिक्षक जो अंग्रेजी माध्यम से शिक्षित कार्यरत शिक्षकों की सूची मांगी है। सूची मिलने के बाद एनसीआरटी की अंग्रेजी माध्यम से प्रकाशित पाठ्यक्त्रस्म की पुस्तकों से शिक्षण कार्य किया जाएगा।
शिक्षकों की सूची मिलने के बाद पहले चरण में 36 में से चार राजकीय कॉलेजों में योजना को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट में चिन्हित कॉलेजों में स्मार्ट क्लास की मदद से विद्यार्थियों को गुणवत्ता परक ढंग से शिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें