फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ क्विंटल गांजा के साथ आठ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले की सीमा पर स्थित रामगंज थाना क्षेत्र के छीड़ा बॉर्डर पर मंगलवार सुबह रामगंज पुलिस को चेकिंग के दौरान सफलता मिली। तलाशी के दौरान वाहन से पुलिस ने 1.55 क्विंटल गांजा बरामद किया। वाहन में सवार आठ अंतरराज्जीय तस्करों को पुलिस ने दबोच लिया। बरामदगी के बाद पुलिस वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले में इन दिनों तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। मंगलवार सुबह रामगंज एसओ तरुण कुमार पटेल प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर प्रतापगढ़ जिले की सीमा से सटे छीड़ा बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान आए एक एसयूवी वाहन संख्या एमएच 04 ईटी 0498 को बैरियर पर रोका गया।
वाहन के कागजात मांगने पर गाड़ी पर सवार लोग दिखा नहीं सके। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें से 1.55 क्विंटल गांजा बरामद हुआ। स्कॉर्पियो पर सवार लोगों की पहचान प्रतापगढ़ के थाना कोहड़ौर के करिस्ता निवासी आनंद मिश्र, इसी जिले के थाना अंतू के गांव रामगढ़ी निवासी इरशाद खान, बिहार प्रांत के थाना जादोपुर के गांव चतुर बगहा निवासी बब्लू सिंह तथा शहाबुद्दीन अहमद व सुनील गिरी, बिहार के ही जिला गोपालगंज के गांव बाबू विशुनपुर निवासी इमरान अंसारी, इसी प्रदेश व जिला के गांव चतुरबगहा निवासी विकास कुमार, इसी जिले के गांव विशंभरपुर निवासी अरविंद कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन

सभी आरोपियों ने दूसरे राज्यों से गांजे को बड़ी मात्रा में लाकर विभिन्न जनपदों में चोरी से बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस बरामद गांजा व वाहन को जब्त कर वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें