फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज अमेठी आएंगे सीएम योगी व प्रियंका वाड्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। विधानसभा चुनाव के दौरान जिले की चारों सीटों पर अपनी पार्टी के प्रत्याशियों को मजबूती देने के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा जिले में होंगी। योगी तिलोई में जनसभा करेंगे तो प्रियंका जगदीशपुर व गौरीगंज में नुक्कड़ सभा तथा अमेठी व जायस में रोड शो करेंगी। दोनों पार्टियां मंगलवार को अपने नेताओं का कार्यक्रम सफल बनाने की कोशिश में जुटी रहीं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को तिलोई कस्बे में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा की तैयारी पूरी हो चुकी है। मंगलवार को तिलोई प्रत्याशी मयंकेश्वर शरण सिंह ने कार्यक्रम स्थल व हैलीपैड का जायजा लिया। इस दौरान विधायक ने कार्यक्रम स्थल पर पूजा अर्चना कर तैयारी को हरी झंडी देकर अंतिम रूप देने का कार्य शुरू कर दिया।
योगी की इस जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों को एकत्र करने की कोशिश चल रही है। बुधवार को ही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा 11 बजे जगदीशपुर पहुंचेंगी। यहां प्रियंका रामलीला मैदान में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगी। जगदीशपुर से निकलने के बाद प्रियंका जामो होते हुए 12:30 बजे गौरीगंज पहुंचेंगी और रणंजय इंटर कॉलेज ग्राउंड में पार्टी प्रत्याशी फतेह बहादुर के पक्ष में लोगों को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन

गौरीगंज से निकलकर प्रियंका दोपहर 1:30 बजे अमेठी शहर पहुंचेंगी। यहां सगरा तिराहे पर स्थित राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद वे रामलीला मैदान तक रोड शो कर प्रत्याशी आशीष शुक्ल के लिए समर्थन जुटाएंगी। अमेठी के बाद प्रियंका दोपहर 3:00 बजे तिलोई विधानसभा क्षेत्र के जायस कस्बा पहुंचेंगी। यहां वे जगदीशपुर मोड़ से सलोन मोड़ तक पार्टी प्रत्याशी प्रदीप सिंघल के पक्ष में रोड शो करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें